Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

यज्ञाचार्य सत्यप्रकाश का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

विशेष संवाददाता 24-01-2025
1000461300

जमानिया। नगर स्थित चौधरी मोहल्ला निवासी 82 वर्षीय मानव धर्म प्रसार श्री गंगा आश्रम बयेपुर देवकली ग़ाज़ीपुर के यज्ञाचार्य एवं ज्योतिष आचार्य सत्यप्रकाश जी का शुक्रवार सुबह 7:30 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, आचार्य सत्यप्रकाश जी बीते एक वर्ष से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज बीएचयू में चल रहा था। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी गीता देवी और पुत्र अम्बरीष, मनीष, दीपक, नीतीश, रंजन समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके निधन की सूचना मिलते ही घर पर लोगों का तांता लग गया। आस-पास के लोग और शुभचिंतक परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। आचार्य सत्यप्रकाश जी का दाह संस्कार शनिवार को नगर के बलुआ घाट पर सुबह करीब 9 बजे किया जाएगा। उनके बड़े पुत्र अम्बरीष मुखाग्नि देंगे। इस दुखद अवसर पर राजू यादव, विशाल वर्मा, आरिफ, प्रशांत निगम, जितेंद्र शर्मा, संतोष पांडेय, शाहिद, संतोष चौधरी, वंशधर गुप्ता, गुप्तेश्वर, फणींद्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आचार्य सत्यप्रकाश जी का निधन क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। उनका सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Post navigation

Previous: राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती
Next: हमारा आंगन हमारे बच्चे” उत्सव एवं निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.