Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जातीय जनगणना पर सुभासपा ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद ज्ञापन

ब्यूरो 05-05-2025
IMG-20250505-WA0003.jpg


जमानिया। केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने के ऐतिहासिक निर्णय पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सोमवार को तहसील परिसर में सुभासपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर एसडीएम ज्योति चौरसिया को ज्ञापन सौंपा।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जातीय जनगणना को लंबे समय से वंचित और शोषित समाज की मांग बताते हुए इसे एनडीए सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से समाज के पिछड़े वर्गों को उनका उचित हक और सम्मान प्राप्त होगा।
सुभासपा के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव ‘मामा जी’ ने कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष एवं जमानिया विधानसभा संगठन प्रभारी बबलू राजभर ने कहा कि विपक्षी सरकारों ने वर्षों तक जातीय जनगणना को रोककर रखा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने यह साहसिक कदम उठाकर सामाजिक समरसता की ओर एक बड़ा संदेश दिया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सुभासपा के जिला महासचिव हेमंत राजभर, मंडल उपाध्यक्ष अनिल राजभर, जिला उपाध्यक्ष राम नारायण राजभर, मीडिया प्रभारी सैफ खान, जमानिया विधानसभा अध्यक्ष शशिकांत राजभर, युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष दीक्षित राय, विधानसभा सलाहकार काशीनाथ कनौजिया, युवा विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद राजभर, लल्लन राजभर, ओमप्रकाश राजभर, अभय नारायण राजभर, इंद्रदेव राम, आजाद खान, नरेंद्र राजभर, रामचंद्र राजभर, गोरख राजभर, सुशील राय, आनंद यादव, जितेंद्र राजभर व बुलाई राजभर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post navigation

Previous: पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार
Next: अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.