Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बच्चों एवं बुजुर्गों की सेहत का कोरोना काल में रखें खास ख्याल

ब्यूरो 03-05-2021
khabarimg

गाजीपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है जिसमें सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों व बच्चों को है। कोरोना काल में बुजुर्ग माता-पिता व बच्चे की सेहत पर खास नजर रखें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें और आवश्यक जांच कराएं । यदि बुखार है तो इसमें देर न करें और तुरंत कोरोना जांच कराएं । डॉक्टर के सलाहनुसार घरेलू इलाज शुरू कर दें।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि इस वक्त यदि बच्चे की तबियत बिगड़ती है तो उसमें लापरवाही न करें। उन्होंने बताया कि इन दिनों बच्चों में सर्दी-जुकाम के साथ हल्का बुखार, कुछ बच्चों में उल्टी और डायरिया की शिकायत, हल्की खांसी होना कोविड के लक्षण हैं। यदि बच्चों में इस प्रकार की समस्या हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि जब बच्चा बीमार हो तो इस दौरान बच्चे को पानी भरपूर मात्रा में पिलाएं। इसके साथ ही प्रोटीन युक्त भोजन बच्चे को खिलाएं। बच्चे को सफेद अंडा या दाल और सोयाबीन खिलाएं, छोटे बच्चों को दाल का पानी पिला सकते हैं।
डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि बच्चा व बुजुर्गों में जरा सी भी कमजोरी दिख रही है, खाना नहीं खा रहा है, बच्चे की पसलियां चल रही हैं या बच्चे को दौरा आ रहा है तो ऐसे में लापरवाही न बरतें और तुरंत कोविड सेंटर में संपर्क करें या चिकित्सक से तुरंत सलाह लें। उन्होंने बताया कि बच्चे को बुखार, खांसी होने पर पैरासीटामोल सीरप, एजीथ्रोमाइसिन सीरप, जिंक सीरप डॉक्टर की सलाह से लें, क्योंकि बच्चों में सामान्य डोज नहीं दी जा सकती, उन्हें वजन के हिसाब से दवा की डोज दी जाती है। उन्होंने बताया कि बच्चे को सही दवा का ट्रीटमेंट दिया जाए तो वह पांच से छह दिन में स्वस्थ हो रहे हैं।
डॉ उमेश कुमार ने बताया कि बच्चों को इन दिनों घर कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए घर के भीतर ही रखें। उन्हें घर पर ही खेलने दें। घर के वह सदस्य जो इन दिनों बाहर जाते हैं, वह बच्चों से थोड़ी दूरी बनाए रखें। घर पर आएं तो सबसे पहले खुद को साफ करें और इसके बाद ही बच्चे के नजदीक जाएं। बच्चों में भी साफ-सफाई की आदत डालें। उनसे समय-समय पर हाथ धोने के लिए कहें। इन दिनों उनके खाने का ध्यान रखें। उन्हें बाहर के खाने से दूर रखें।

Post navigation

Previous: बरुइन प्रधान पद पर प्रीति सिंह निर्वाचित
Next: ग्राम पंचायत का कौन बना सिकन्दर, देखे पूरी सूची

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.