
जमानियां। समाजवादी पार्टी जन जागरण पदयात्रा का बृहस्पतिवार को हेतिमपुर गांव स्थित सपा कार्यालय निकाला गया। जिसमें पूर्व की सपा सरकार की उपब्धियों एवं प्रदेश सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को बताया गया।
पदयात्रा हेतिमपुर‚ जमानियां कस्बा‚ हरपुर‚ जीवपुर‚ मतसा‚ सब्बलपुर आदि गांव तक गयी। जहां पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी का प्रचार प्रसार करते हुए पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धियों को बताया। इसके साथ ही वर्तमान भाजपा सरकार में फैले भ्रष्टाचार, अधिकारियों की मनमानी आदि को जन जन तक पहुंचा कर सत्ता से बेदखल करने की अपील की। इस दौरान पद यात्रा प्रभारी डॉ इन्द्रेश ने कहा कि मिठी बोली और भावुक भाषणों से देश की तरक्की नहीं होगी। केंद्र और प्रदेश की सरकार जनता को गुमराह करने में लगी है और सभी को कर्ज में डूबाने की साजिश कर रही है। इसको समझना होगा। इस पद यात्रा में पूर्व एमएलसी विजय यादव, विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव‚ शिवम यादव, अमलेश यादव, डॉ आर एन पाल, सुबह यादव, आजाद राय,रोहित आदि लोग मौजूद रहे। जिनका लोगो ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर रजनीकांत यादव, रामाश्रय यादव, प्रभुनाथ, मिथलेश यादव, बिहारी यादव,रिशु यादव, कलीम खाँ, पंकज यादव, टुन्ना यादव, शम्भू यादव, विकाश आदि लोग मौजूद रहे।