Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

अवैध खनन व परिवहन को लेकर तहसील प्रशासन सख्त

विशेष संवाददाता 11-04-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20240411_200458.jpg

जमनिया। क्षेत्र को करंडा से जोड़ने वाले जमानियां–धरम्मरपुर सेतु पर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों ने मंगलवार की सुबह दो ट्रक और एक ट्रैक्टर को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर जमानियां–धरम्मरपुर सेतु पर भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। बावजूद इसके प्रतिदिन दर्जनों ट्रक एवं ट्रैक्टर सेतु से गुजरते है। जिसकी शिकायत लगातार तहसील प्रशासन को मिल रही थी। जिस पर मंगलवार को राजस्व कर्मियों की टीम ने सेतु से दो ट्रक एवं एक ट्रैक्टर को तहसीलदार देवेंद्र यादव द्वारा पकड़ कर पुलिस  सुपुर्द कर दिया गया । इस संबंध में उन्होंने बताया कि धरम्मरपुर सेतु पर दो ट्रक अवैध परिवहन कर पत्थर की गिट्टी एवं एक ट्रैक्टर अवैध मिट्टी लेकर जा रहा था। जिसे रोक कर कागज दिखाने को कहा गया तो कोई कागजात नहीं दिखा पाए। जिस पर तीनों वाहनों को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। तीनों वाहन पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी के माध्यम से आरटीओ और खनन विभाग को दे दी गई है। जिस पर उनकी ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेताया कि किसी भी प्रकार का अवैध परिवहन‚ खनन आदि नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है तो इसी प्रकार से लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सेतु पर बड़े वाहनों को जाने से रोकने के लिए हाइट बैरियर दोनों ओर लगाया गया है लेकिन अज्ञात लोगों द्वारा उसे खोल दिया गया है। जिसे पुनः लगाने के निर्देश दिए गए है।

Post navigation

Previous: शांति व्यवस्था हेतु ईद के अवसर पर डीएम एसपी ने किया भ्रमण
Next: देशी तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार भेजा जेल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.