Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सरकारी पोखरी पर कब्जेदारों पर तहसील प्रशासन की सख्ती

ब्यूरो 13-05-2025
IMG-20250513-WA0003.jpg


गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के जसदेवपुर गांव में सरकारी भूमि (पोखरी) पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।

चेतावनी के बावजूद भी कब्जा न छोड़ने वाले अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन ने जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे उनमें हड़कंप मच गया है।  मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच अतिक्रमणकारियों से कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया ने बताया कि जिन लोगों से जुर्माना वसूला गया है, उनमें पलकधारी पुत्र रघुवीर, बबन पाल, त्रिलोकी, देवलाल और रामलाल प्रत्येक से 2500 रुपये शामिल हैं।
उन्होंने आगे बताया कि जसदेवपुर गांव में 30 से अधिक लोगों के खिलाफ सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के लिए जुर्माने की कार्रवाई की गई है और इसके लिए वसूली प्रमाण पत्र (आरसी) भी जारी किए जा चुके हैं। मंगलवार को शुरुआती कार्रवाई में पांच लोगों से 10 हजार रुपये की वसूली की गई है और शेष अन्य कब्जाधारियों से भी जल्द ही पूरी सरकारी धनराशि वसूल की जाएगी। इस राजस्व टीम में नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया, क्षेत्रीय लेखपाल और क्षेत्रीय अमीन अभिषेक आर्य प्रमुख रूप से शामिल रहे। तहसील प्रशासन की इस सख्ती से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में दहशत का माहौल है।

Post navigation

Previous: मां-बाप के सपनों को तोड़ गई मानसी
Next: हेड कांस्टेबल रमेश कुमार बने उप निरीक्षक, एसपी ने लगाया स्टार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.