Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना

दस टीमे कर रही वैक्सीनेशन और कोरोना की जांच

ब्यूरो 02-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
02gzp28p

ज़मानियां। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 से उपर के लोगों को कोविड वैक्सीन लगायी जा रही है। विभाग ने टीमें गठित कर गांव में भी भेजा है लेकिन अभी भी लोग खुल कर सामने आ कर वैक्सीन लगाने से कतारा रहे है। जो इस ओर इशारा कर रही है कि कही न कही सरकार अपनी बातो को आम जन तक पहुंचाने में नाकाम रही है।

स्वास्थ्य विभाग की दस टीमें क्षेत्र के विभिन्न गांव में जा कर वैक्सीनेशन और कोविड जांच का कार्य कर रही है। लेकिन अब भी बड़ी संख्या में लोग वैक्सीनेशन करने से कतरा रहे है। स्वास्थ्य टीम द्वारा बुधवार को गरूआ में 60‚ मलसा में 60‚ सब्बलपुर खुर्द में 49‚ राघेपुर में 60‚ मंझरिया में 10‚ आलमगंज में 20‚ रामपुर सलेमपुर में 30‚ बडेसर में 40 करमहरी में 40 खडैचा में 60 कुल 429 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरूईन में मात्र 9 और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेटाबर में 20 लोगों को ही वैक्सीन लग पायी है। वही क्षेत्र कोरोना की जांच कुल 529 लोगों कि की गयी । जिसमें एक भी पॉजिटिव नहीं पाया गया। यह राहत की बात रही। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रतिदिन 100 लोगों को लगना है। जिसके सापेक्ष लोग इंटरनेट से स्वयं रजिस्ट्रेशन कर तारीख और समय बुक रहे है लेकिन वैक्सीनेशन के लिए लोग स्वास्थ्य केन्द्र पर नहीं आ रहे है। जिससे वैक्सीन नहीं लग पा रही है। कर्मचारियों के अनुसार बुधवार को केंद्र पर 75 लोगों को ही वैक्सीन लग पायी। वही जो बिना रजिस्ट्रेशन के पहुंचे उन्हें वापस कर दिया गया। गौरतलब है कि इस 75 वैक्सीन में 45 वर्ष से ऊपर के लोग भी शामिल है। इतनी बडी आबादी वाले क्षेत्र में मात्र छ सौ लोगों का भी वैक्सीनेशन नहीं हो पा रही है। जो इस ओर ही इशारा कर रहा है कि वैक्सीनेशन के डर को अभी भी प्रशासन लोगों के जेहन से निकालने में नाकाम ही साबित हुई है। इस अवसर पर जीएन शुक्ला, कमला यादव, महेंद्र सिंह, मोहित कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी रहे।

Post navigation

Previous: दीवार काटने की मशीन पैर पर गिरी–घायल
Next: कोतवाल ने लाउडस्पीकर से की अपील

संबंधित खबरें

IMG-20240229-WA0162.jpg
  • कोरोना

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में निकली जागरुकता रैली

विशेष संवाददाता 01-03-2024
khabarimg
  • कोरोना

प्रा० स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी मे लगाई गई वैक्सीन

विशेष संवाददाता 26-07-2021
khabarimg
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार

देर से टीकाकरण शुरू होने से लोग हुए परेशान

ब्यूरो 22-07-2021

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.