Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर की गयी तैयारियों को परखा

ब्यूरो 27-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210827-WA0009

गाजीपुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में ऑक्सीजन-सेक्शन व वेंटीलेटर के साथ ही 40 बेड के पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) वॉर्ड और चार ब्लाक सीएचसी में बनाए गए 48 बेड के पीकू वार्ड का मॉक ड्रिल किया गया। इन सभी पीकू वार्ड पर नोडल अधिकारियों के देखरेख में मॉकड्रिल किया गया। मोहमदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसीएमओ डॉ उमेश कुमार की देखरेख में मॉकड्रिल का कार्य पूरा हुआ।

एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर का ज्यादा असर बच्चों पर पड़ने की आशंका को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जिला अस्पताल में 40 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है। इसमें 20 बेड आईसीयू वार्ड और 20 बेड एचडी यानी ऑक्सीजन युक्त साधारण की व्यवस्था की गई है। इन बेडों पर मरीजों को सीधे प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति मिलेगी। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पर 12, सैदपुर में 12, भदौरा में 12 के साथ ही मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि पीकू वार्ड के मॉकड्रिल के लिए शासन के निर्देश के क्रम में नोडल अधिकारी डॉ उमेश कुमार की देखरेख में मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए गए 12 बेड के पीकू वार्ड जिसमें 10 बेड ऑक्सीजन और दो बेड आईसीयू मौजूद है, का मॉक ड्रिल किया गया। इसमें एक बच्ची जो संभावित पीडियाट्रिक मरीज बताई गई और उसे एंबुलेंस के जरिए डॉक्टर के पास लाया गया। डॉक्टर ने तत्काल उसका चेकअप कर पीडियाट्रिक वार्ड के लिए रेफर किया और तत्काल वार्ड बॉय मरीज को व्हीलचेयर के माध्यम से पीडियाट्रिक वार्ड में ले गए। जहां पर पहले से तैनात स्टाफ नर्स और डॉक्टर के द्वारा उनका तत्काल इलाज शुरू किया गया जिससे मरीज की गंभीर बीमारी से इलाज शुरू हुआ।
इस दौरान डॉ तौसीफ अहमद, डॉ सेतु जायसवाल, डॉ रवि, स्टाफ नर्स गीता यादव, सरोज बाला, वार्ड बॉय हनुमंत ,बबलू यादव, एलटी चंदन, फार्मासिस्ट मकसूद के साथ ही कृष्णा और बीपीएम संजीव कुमार उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
Next: कालाजार से दो-दो हाथ करने के लिए दिया प्रशिक्षण

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.