जमानिया। तहसील क्षेत्र के फूली पंचायत में स्थित जल टंकी, जो लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनी थी, वर्षों से बिना उपयोग के पड़ी थी और 2020 में शुभारंभ के बाद शोपीस बनकर रह गई थी। चार साल तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन अब पानी की आपूर्ति का कार्य पुनः शुरू कर दिया गया है।
तहसील दिवस पर उठी मांग
9 जनवरी 2025 को तहसील दिवस के दौरान विजय यादव, प्रदेश सचिव, युवजन सभा ने जल निगम के अधिकारियों से इस समस्या को लेकर वार्ता की थी। इसके बाद, जल निगम के अधिकारियों ने पंचायत विभाग से दिखाते हुए समस्या का निस्तारण कर दिया। हालांकि, बाद में जल निगम के अधिकारियों ने उन्हें फोन करके बताया कि निस्तारण हो गया है, लेकिन विजय यादव ने इससे असंतुष्ट होकर जिलाधिकारी महोदय से मिलने की योजना बनाई। आयोजित तहसील दिवस में जा कर मिले और समस्या बताई।
जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन
जिलाधिकारी ने जल निगम और बीडीओ जमानिया को निर्देशित किया और कहा कि यह कार्य 10 दिन के भीतर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि पाइप में कोई लीकेज नहीं होनी चाहिए और सभी खर्चों को सही तरीके से पूरा किया जाए।
जल आपूर्ति शुरू, कार्य पूरा होने में 10-15 दिन
आज जलापूर्ति शुरू हो गई है, जिससे करीब 25,00 परिवारों को लाभ मिलेगा। हालांकि, कुल कार्य को पूरा होने में अभी 10 से 15 दिन का समय और लगेगा। इस पर विजय यादव ने जिलाधिकारी को धन्यवाद और बधाई दी, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई की और फूली पंचायत के जल संकट को सुलझाया।