Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • सूचना

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से प्रयागराज न जाने की अपील की

विशेष संवाददाता 29-01-2025
PHOTO--1 (2) (4)

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि जिला प्रशासन को प्रयागराज से सूचना प्राप्त हुई है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर वहाँ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है, जिसके कारण अल्पसमय के लिए प्रयागराज जाने वाले वाहनों का आवागमन रोका गया है। यह निर्णय व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लिया गया है।

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे फिलहाल प्रयागराज न जाएं और संयम बरतें। साथ ही जिला प्रशासन से सहयोग की अपील की है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और व्यवस्थाएं व्यवस्थित रूप से चल सकें। इस संदर्भ में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधिक्षक डा. ईरज राजा द्वारा सुबह से ही राजकीय आईटीआई, मरदह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, मऊ बॉर्डर, कुण्डेसर, हैदरियां बलिया बॉर्डर, औड़िहार, सिधौना वाराणसी बॉर्डर और अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहरने, शौचालय, पेयजल और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, शौचालय, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए। जिला स्तरीय अधिकारीगण सुबह से ही सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Post navigation

Previous: जमानियाः मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
Next: चकबंदी विभाग का अजीबोगरीब मामला, खारिज दाखिल करने का रिपोर्ट लगाने के बाद अब विभाग ही नहीं कर रहा है खारिज दाखिल, मामला पहुंचा जिलाधिकारी दरबार

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.