Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

जमानियाः मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विशेष संवाददाता 29-01-2025
145

जमानिया। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर 29 जनवरी की भोर से ही सैकड़ों श्रद्धालु नगर कस्बा स्थित पक्का बलुआ घाट पहुंचे और गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। पुरुषों और महिलाओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान से जीवन में जाने-अनजाने किए गए पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन पितृ दोष को समाप्त करने के लिए पितरों का तर्पण करना भी विशेष लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और मां गंगा की पूजा करने का भी महत्व बताया गया है। उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखने, तुलसी के पास घी का दीपक जलाने और अन्न, धन, वस्त्र आदि का दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और पूर्वज प्रसन्न होते हैं। इस दिन दक्षिण दिशा में दीप जलाने की परंपरा भी है, जिससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दौरान गंगा घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर जगह जगह पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल कि तैनाती की गई थी। ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। नगर सहित आसपास के विभिन्न घाटों पर दूर दराज से आए हजारों लोगों ने आस्था की डूबकी लगाई। इस मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, सुधीर दुबे, नीरज अनुरागी, कुंदन गौड़ सहित राजस्व टीम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: गाजीपुरः मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया रूट डायवर्जन
Next: प्रशासन ने श्रद्धालुओं से प्रयागराज न जाने की अपील की

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.