Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

दोनों डोज़ लगवाने वाले लाभार्थी जीत सकते है ईनाम

ब्यूरो 05-04-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। कोविड-19 टीकाकरण को लेकर शासन की तरफ से कई तरह की कवायद अब तक की गई। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर के बाद 60 साल के उम्र के ऊपर और उसके बाद अब 45 साल के उम्र के ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जा रहा है। बावजूद इसके आमजन में उत्साह की कमी को लगातार देखा जा रहा है। और इसी उत्साहवर्धन के लिए शासन ने अब एक बार फिर से एक योजना लेकर आई है। जिसमें लाभार्थी को टीकाकरण के दोनों डोज ले लेने के पश्चात अब लाभार्थियों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई गई है। जिसका लकी ड्रा का आयोजन 7 अप्रैल 2021 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर किया जाएगा। चयनित विजेताओं को कार्यक्रम के माध्यम से अधिकतम ₹2000 का पुरस्कार दिया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद का एक पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें टीकाकरण के प्रथम एवं द्वितीय डोज़ लगवा चुके लाभार्थी के लिए लकी ड्रा का आयोजन कर उनमें पुरस्कार वितरण किया जाना है। जिसके लिए 7 अप्रैल 2021 को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लकी ड्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 16 जनवरी 2021 से 3 अप्रैल 2021 के मध्य दोनों खुराक से लाभान्वित लाभार्थी के काउंटर फाइल को लकी ड्रा में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद में हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर लाभार्थियों की कुल संख्या के आधार पर 25000 लाभार्थियों तक 4 पुरस्कार,50000 लाभार्थियों तक 6 पुरस्कार एवं 50,000 से अधिक लाभार्थियों में 8 पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। पुरस्कार की अधिकतम कीमत ₹2000 रखी गई है।

लकी ड्रा के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 3 सदस्य टीम गठित किया जाएगा एवं लकी ड्रा के लिए काउंटर फाइल का चयन किसी छोटे बालक के हाथों से कराया जा सकता है। लकी ड्रा में चयनित विजेताओं का पुरस्कार 10 अप्रैल को कराया जाएगा। विजेताओं को चयनित होने पर दूरभाष के माध्यम से उन्हें पुरस्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।लकी ड्रा एवं पुरस्कार वितरण की तिथि एवं स्थान के बारे में मीडिया के माध्यम से वृहद स्तर पर प्रसारित कराते हुए संपूर्ण कोविड-19 के लाभ एवं अपूर्ण वैक्सीनेशन की हानि को प्रसरित किया जाएगा।

Post navigation

Previous: चुनाव में खलल डालने वालों को बख्शा नही जायेगा-सीओ
Next: बड़ी मात्रा में शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025
IMG-20250423-WA0014
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

अनिल कुमार 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.