Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नवागत पुलिस अधीक्षक के दावे हवाहवाई हो रहे साबित

विशेष संवाददाता 21-08-2024
IMG-20240821-WA0192.jpg

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत छेड़खानी का मामला निकल कर सामने आ रहा है पीड़ित परिवार स्थानीय स्तर पर तंग हो चुका है। बता दे की मामला 25 जुलाई का बताया जा रहा है। जब पीड़िता अपने परिजनों को अपने ऊपर हो रहे छेड़- छाड़ के मामले से अवगत कराया तो सामाजिक लोक लाज के डर से परिजन किसी को कुछ नहीं कह पाये। लेकिन दबंग लगातार ऐसी हरकतें करता रहा। पीड़िता के पिता ने 3 अगस्त को गाजीपुर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया, परन्तु कार्यवाही न होने पर पुनः 8 अगस्त को प्राथना पत्र दिया। अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। बच्ची जिसकी उम्र महज 15 वर्ष बताया गया है। डर के मारे वो लड़की स्कूल भी नहीं जा रही है। लगता है कि नवागत पुलिस अधीक्षक ईराज राजा के दावे और वादे हवाहवाई साबित हो रहे है। जब वे जिले की कमान संभाले थे, तब उन्होंने कहा था कि कोई भी समस्या का निस्तारण 10 दिन के भीतर कर दिया जाएगा। उसके लिए तीन पर्ची की व्यवस्था भी बनाई है। मीडिया प्रतिनिधि ने मरहद थानाध्यक्ष से टेलिफोनिक वार्ता किया तो उन्होंने कहा कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है। जॉच चल रही है। ऐसे में प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते पीड़ित के परिवार का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। पीड़िता के परिजनों ने बताया है कि अभी तक प्रशासनिक सहायता की आस नही दिख रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने मनचलों के लिए एंटी रोमियो स्कॉट बनाया है। उसका भी कोई असर जिले में होता नही दिख रहा।

Post navigation

Previous: स्वास्थ विभाग की मेहरबानी सेअवैध रूप से संचालित हो रहा एमडी हॉस्पिटल
Next: आरक्षण में ‘बंटवारे’ को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.