Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला विंग की कमान डा. पूजा श्रीवास्तव के हाथ

ब्यूरो 19-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250419-WA0011.jpg


गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महिला संभाग का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के चंदन नगर स्थित आवास पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में नवगठित महिला संभाग के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

इस अवसर पर डा. पूजा श्रीवास्तव को महिला विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, रूपल श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव और प्रियंका श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष, प्रतिमा श्रीवास्तव को जिला महामंत्री तथा अमृता श्रीवास्तव, रिशु श्रीवास्तव और निशा श्रीवास्तव को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुधा श्रीवास्तव, जैस्मीन श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, रानी श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, इंदु श्रीवास्तव, सीता श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव, शालिनी श्रीवास्तव, नंदिनी श्रीवास्तव, बबली श्रीवास्तव और जिया श्रीवास्तव शामिल हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी और समाज को संगठित करने एवं उसके उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। उन्होंने समाज में व्याप्त दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए महिलाओं से आगे आने का आह्वान किया और इसे सभ्य समाज के लिए कोढ़ बताया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही एक महिला सम्मेलन आयोजित कर समाज की प्रतिभावान बेटियों और महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।श्रीवास्तव ने केंद्र और प्रदेश सरकार में समाज की हिस्सेदारी की मांग को लेकर आगामी 30 अप्रैल को सरजू पांडे पार्क में आयोजित होने वाले धरने में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल समाज की खामोशी और उदारता को कमजोरी समझते हैं, इसलिए अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठाना समय की मांग है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. पूजा श्रीवास्तव ने अपने मनोनयन के लिए जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह महासभा के भरोसे पर खरा उतरते हुए समाज को बेहतर ढंग से संगठित करने का कार्य करेंगी। उन्होंने महिलाओं को महासभा के कार्यक्रमों से जोड़ने और समाज को संगठित करने को अपना मुख्य लक्ष्य बताया।बैठक में उपभोक्ता फोरम की पूर्व सदस्य माधुरी श्रीवास्तव, संध्या श्रीवास्तव, दीपमाला श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित थीं।

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत अंतरिक्ष सप्ताह का आयोजन
Next: The Evolution of Online Slot Games: Industry Insights & Player Engagement Strategies

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.