Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मूर्ती रखने को लेकर हुआ विवाद, चले ईट-पत्थर

ब्यूरो 26-08-2021
IMG_20210826_185800

जमानिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुढ़ाडीह गांव में गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे सरकारी जमीन पर डॉ भीम राव अंबेडकर की मूर्ति को रखने को लेकर ग्रामीण व पुलिस आमने-सामने हो गई। पुलिस ने हल्का बल कर ग्रामीणों को खदेड़ा तथा उपद्रव कर रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पानी टंकी के लिए चिन्हित सरकारी भूमि पर गुरुवार की सुबह ग्रामीणों का एक पक्ष ने डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे तो दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था। दूसरे पक्ष ने तहसील प्रशासन को सूचना दी। राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचकर एक पक्ष को काफी समझाया तथा उच्चाधिकारीयों को सूचित किया। उच्चाधिकारी के निर्देश पर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए दो पुलिसकर्मी की तैनाती की गई। शाम के समय पुनः मूर्ती रखने की कोशिश की गई। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा पुलिस बल संग पहुंची तथा ग्रामीणों को समझा कर स्थान को खाली कराया तथा मूर्ती को लेकर वापस लौट गई। उनके जाते ही ग्रामीणों के दोनों पक्षों में ईट-पत्थर चलने लगें। सूचना मिलते ही पुनः मौके पहुँची पुलिस बल को देख मूर्ती रखने वाला पक्ष और उग्र हो गया तथा तीखी नोकझोंक के साथ पत्थर चलाने लगे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर ग्रामीणों को दूर तक खदेड़ा तथा उपद्रव कर रहे दो लोगों को हिरासत में ले कर कोतवाली ले आई। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रही।

Post navigation

Previous: मनोनीत सभासद का धरना जारी
Next: मनोनीत सभासद का ग्यारहवें दिन भी जारी रहा धरना

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.