Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मत्स्य अधिनियम 1948 की धारा 3 की उपधारा 1के अतंगर्त उपनियम 1 से 5 तक तत्काल लागू करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

विशेष संवाददाता 15-07-2024
IMG-20240715-WA0158.jpg

गाजीपुर। आर्यका अखौरी जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर ने बताया कि  उ०प्र० मत्स्य अधिनियम 1948 की धारा 3 की उपधारा (1) के अन्तर्गत शासनादेश दिनांक 30.05.1963 द्वारा निर्गत नियम के उपनियम 1 से 5 को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश देती हूँ, यह आदेश सभी जलाशयों, नदियों की समस्त जल धाराओं पर प्रभावी होगें जो जनपद की सीमा में हैं, और जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर यथाविधि व्यक्तिगत अथवा धार्मिक नहीं घोषित किये गये हो, कोई भी व्यक्ति विष्फोट पदार्थ अथवा कृषि रक्षा एवं व्यापारिक कार्य में प्रयुक्त होने वाले विषैले रसायन से मछली नहीं मारेगा, और न ही मारने का प्रयास करेगा, कोई भी व्यक्ति दिनांक 15.07.2024 से 30.09.2024 तक मत्स्य जीरा अथवा अंगुलिका (2 से 10 इंच) आकार की न तो पकड़ेगा, और न ही बेचेगा, तथा दिनांक 15.07.2024 से दिनांक 30.07.2024 तक प्रजननशील मछलियों को न तो पकडेगा, न ही मारेगा, जब तक कि उसके पास मत्स्य विभाग गाजीपुर उ०प्र० द्वारा निर्गत वैध लाईसेन्स न हो, शासनादेश दिनांक 27.08.2018 एवं दिनांक 08.03.2000 ने निहित प्राविधानानुसार 1 जुलाई से 31 अगस्त तक विभिन्न श्रेणी के जलाशयों में मत्स्य आखेट प्रतिबन्धित रहेगा। कोई भी व्यक्ति उक्त निर्देशित क्षेत्र के प्राकृतिक बहाव को रोकने हेतु कोई अवरोध नहीं लगायेंगा और न ही ऐसा करके मत्स्य जीरा, अंगुलिका और मछली पकड़ेगा, अथवा नष्ट करेंगा और ना ही पकड़ने अथवा नष्ट करने का प्रयास करेगा। इस आदेशों के उल्लघंन में लगाये गये अवरोधक सामाग्रियों, पकड़े गये मत्स्य जीरा एवं मछली सहित जब्त कर ली जायेगी। उपरोक्त आदेशों का उल्लघंन उ०प्र० मत्स्य अधिनियम 1948 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

Post navigation

Previous: अपराधियों पर नकेल कसना होगी हमारी पहली प्राथमिकता – एसपी डॉ ईराज राजा
Next: आनलाईन उपस्थिति/डिजिटलाइजेशन के विरोध में शिक्षकों ने भरी हुंकार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.