Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

अमलधारी यादव की हत्या से पूरी पार्टी आक्रोशित

विशेष संवाददाता 02-02-2024
IMG-20240201-WA0139.jpg

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस शोक सभा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अमलधारी यादव की नृशंस रुप से हुई हत्या पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया ।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि अमलधारी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनकी हुई हत्या से पूरी पार्टी आक्रोशित और मर्माहत है। उन्होंने कहा कि योगीराज में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही रह गयी है।आये दिन अपराधी मनमाने तरीके से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सत्ता संरक्षित अपराधियों के हौंसले बुलन्द हैं।उन पर लगाम लगाने और गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। कानून व्यवस्था के सवाल पर योगी सरकार पूरी तरह फेल है। अखिलेश जी के राज को जंगलराज बताने वाले भाजपाई आज पूरी तरह से मौन है।लगता है उनकी जबान उनकी तालू से पूरी तरह चिपक गयी है। उन्होंने जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की भी मांग किया
इस शोकसभा में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, आमिर अली,मदन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खां,विन्ध्याचल यादव, विजय शंकर यादव, सुभाष यादव, कमलेश यादव आदि उपस्थित थे।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने आज मृत कार्यकर्ता अमलधारी यादव के गांव अतरसुआ जाकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया और कहा कि पूरी पार्टी हर वक्त आप लोगों के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी।
इन दौरान उनके साथ पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव,जिला सचिव राजेश यादव आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: गुण्डा एक्ट वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर नोटिस  किया जाय जारी – एसपी
Next: इस बजट से देश को मिलेगी नई दिशा- पूर्व मंत्री विजय मिश्रा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.