Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एमएलसी विशाल सिंह चंचल व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में हुआ अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास

विशेष संवाददाता 01-03-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img-20240229-wa01431979203010941881503.jpg

जमानिया। तहसील क्षेत्र के सैदाबाद गांव सहित प्रदेश के विभिन्न 34 स्थानों में बनकर तैयार अग्निशमन केंद्र का गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार, लखनऊ से वर्चुअल लोकार्पण किया। इसके साथ ही 4 नये अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास भी किया गया। 
वही वर्चुअल लोकार्पण के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बटन दबा कर जमानियां और मुहम्मदाबाद क्षेत्र में बन कर तैयार अग्निशमन केंद्र के शीला पट से पर्दा हटाया। एमएलसी श्री चंचल ने कहा कि नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान और मील का पत्थर साबित होगा। गर्मी के मौसम में अगलगी की घटना बढ़ जाती है। कई बार किसानों की फसल‚ व्यापारियों की दुकान‚ आवासीय मकानों‚ गरीबों की झोपड़ी आदि आग कि भेंट चढ़ जाते है और जन धन का काफी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के स्थापित हो जाने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सड़क दुर्घटना सहित अन्य विषयों पर जानकारी देते हुए कहा कि सावधानी एवं जागरूकता से ही दुर्घटना से बचा जा सकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधि सहित पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्य एवं भाषा‚ व्यवहार में संयम रखने को कहा। ज्ञात हो कि बीते 2015 में अग्निशमन केन्द्र भवन की आधारशिला रखी गई थी। जिसके बाद कच्छप गति से कार्य हुआ और बीच में कार्य बंद हो गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार सिंह‚ डीएफओ रविशंकर तिवारी‚ प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव‚ थाना प्रभारी सुहवल राजेश त्रिपाठी‚ थाना प्रभारी दिलदारनगर विजय प्रताप सिंह‚ ग्राम प्रधान सैदाबाद संदीप गुप्ता‚ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव‚ ग्राम प्रधान राजेश्वर सिह यादव‚ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू कोईरी‚ दुर्गा प्रसाद राय आदि लोग मौजूद रहे। संचालन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने किया।

अग्निशमन केंद्र सैदाबाद जमानिया 
कार्य की लागत 478.64 लाख
कार्य समाप्त 10-11-2022
हस्तांतरित 08-05-2023
आवासीय भवन 26
अग्निशमन केंद्र परसा‚ मोहम्मदाबाद 
कार्य की लागत 1007.73 लाख 
कार्य समाप्त 14-08-2023
हस्तांतरित 14-08-2023
आवासीय भवन 26

Post navigation

Previous: शस्त्र दुकान की जांच की गई।
Next: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में निकली जागरुकता रैली

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.