Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मनोनीत सभासदों का क्रमिक धरना समाप्त

ब्यूरो 16-09-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210916-WA0008

ज़मानियां। तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मैदान में चल रहे मनोनीत सभासदों का क्रमिक धरना गुरूवार को विधायक सुनीता सिंह के आश्वासन पर समाप्त हो गया।

ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद द्वारा कराये गये कार्यो कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग तथा सतुआनी घाट पर रखी मूर्ति को हटाने को लेकर राम चबूतरे पर क्रमिक धरना भाजपा के मनोनीत सभासदों द्वारा किया जा रहा था। जहां 2 सितंबर को विधायक सुनीता सिंह ने पहुंच कर धरना समाप्त करने की बात कही थी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन भाजपा के मनोनीत सभासद नहीं माने और धरना पर बैठे रहे। जिसके बाद लगातार क्रमिक धरना जारी रहा। क्रमिक धरना पर बैठे मनोनीत सभासद की दो मांगे थी। पहली कि नगर पालिका द्वारा कराये गये कार्यो की जांच कर नगर पालिका अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज करते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा दूसरी मांग नगर के सतुआनी घाट के पास सरकारी भूमि पर रखी भगवान बुद्ध की मूर्ति को हटाया जाए। दोनों में से एक भी मांग पूरा नहीं हुआ और क्रमिक धरना भी समाप्त हो गया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि जब भाजपा के लोगों द्वारा अपनी मांग को मनवाने के लिए करीब एक माह तक क्रमिक धरना करने के बाद भी परिणाम शून्य रहा तो आम लोगों कि क्या बिसात की वे अपना कोई भी काम सहजता से करा लें। इस धरना प्रदर्शन से यह बात साबित होती है कि प्रशासन अपने अनुसार जो चाहे वो करवा सकता है। गुरुवार को जमानियां की विधायक सुनीता सिंह के आश्वासन पर धरना समाप्त करना अपने आप में एक सवाल छोड रहा है। हालांकि उनके द्वारा बार बार कहा जा रहा है कि सरकार भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करेगी और दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा। लेकिन कब इसका कोई समय सीमा तय नहीं है। इस अवसर पर कमल कुमार निगम, सन्तोष पांडेय, संतोष जायसवाल, अनिल कुमार गुप्ता, विशाल वर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, शाहजमाँ खान, गुलाम जिलानी खान, राजू रतन सिंह यादव, शाहबाज अली, पुष्पा निषाद, शेषनाथ चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना हेतु आवेदन 21 तक
Next: गर्भवती महिलाओं की विधायक ने कराई गोद भराई

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.