Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मिनरल वाटर के लिए हो गया बवाल बिना दुल्हनिया के वापस लौटा दूल्हा

अनिल कुमार 18-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
images (9)

 

गरीब हो या अमीर हर कोई मिनरल वाटर ही पीना चाहता है और यही मिनरल वाटर एक बारात में विवाद का कारण बन गया विवाद इतना बढ़ गया की बरतिया को बैरंग बगैर दुल्हन के ही वापस होना पड़ा। मामला सुहवल थाना क्षेत्र का जहां पर बुधवार की रात बारात आई थी और बारातियों को हैंड पाइप का पानी दिया गया जिस पर बारातियों ने मिनरल वाटर की मांग की और मामला इतना बढा की दूल्हे ने दुल्हन के भाई के ऊपर हमला कर दिया जिससे उसे चोट लग गई और फिर अफरा तफरी मच गई और फिर अंत में बिना शादी के ही बारात को वापस होना पड़ा।

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में‌ बीते बुधवार की बारात आई थी और घरातियों ने बारात का जमकर स्वागत सत्कार किया। और जयमाल तक की रस्म पूरा हो चुकी थी ।और उसके बाद अब भोजन की तैयारी चल रही थी की रात को‌ घराती और बारातियों में‌ बंद बोतल पानी पीने को लेकर जमकर नोकझोंक हो गई ,मामला इतना बढा कि मारपीट की भी नौबत आ गई जिसके बाद बारात बिना शादी किए ही वापस चली गई,इसके उपरांत दोनों ‌पक्ष के लोग थाने पर पहुंचे जहाँ आपसी सुलह समझौता के बाद पुलिस ने कागजी खानापूर्ति के बाद सभी को छोड़ दिया,ग्रामीणों के मुताबिक बारात सुहवल थाना क्षेत्र के एक गाँव से रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में पहुंची,जहाँ द्वारचार के और जयमाल के उपरांत लड़की पक्ष के लोग बारातियों के पंडाल पहुंचे,जहाँ बारातियों ने घरातियों से आरओ का बंद बोतल का पानी की डिमांड रखी,उसके बाद घरातियों ने उनकी बात अनसुना कर हैंडपम्प का पानी उपलब्ध होने की बात कही,इसी पर दोनों पक्षों में शुरू हुई नोकझोंक मारपीट में बदल गई,काफी मशक्कत और बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ,वही लडकी पक्ष ने दुल्हे को बंधक बना लिया,जिसपर बाराती भड़क गये और इसकी सूचना पुलिस को‌ दिया, पहुंची पुलिस ने दुल्हे को घरातियों से मुक्त कराया,वहीं काफी मानमन्नौवल के बाद भी लडकी पक्ष के लिए राजी नहीं हुआ,जिसपर बाराती बिना शादी किए बिना अपने घर चले गये।थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया,जिसके बाद सभी अपने घर चले गये।

Post navigation

Previous: The Evolution of Digital Entertainment: Understanding the Role of Innovative Online Gaming Platforms
Next: Harnessing Digital Engagement: The Art and Science of Interactive Slot Experiences

संबंधित खबरें

IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
IMG-20260820-WA0122
  • खबर ⁄ समाचार

स्कूल वाहनों पर चला विशेष अभियान, 24 का चालान और चार वाहन सीज

संतोष शर्मा 20-08-2026
20260819_132206
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया पीएनबी की लापरवाही! खराब प्रिंटर से ग्राहक बेहाल

संतोष शर्मा 19-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
IMG-20260820-WA0122
  • खबर ⁄ समाचार

स्कूल वाहनों पर चला विशेष अभियान, 24 का चालान और चार वाहन सीज

संतोष शर्मा 20-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
20260819_132206
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया पीएनबी की लापरवाही! खराब प्रिंटर से ग्राहक बेहाल

संतोष शर्मा 19-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.