Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

वर्तमान हालात पर चुभती रचनाओं को प्रस्तुत कर हांस्य कवियों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया

विशेष संवाददाता 29-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210829-WA0006

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा अंवती स्थित हृषिकेश इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को अपराह्न में एक हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन हास्य व्यंग्य के कवि फजीहत गहमरी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण पं0 राम मनोज त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ।

कार्यक्रम में युवा कवि दिलीप कुमार चौहान की रचित काव्य संग्रह” चांद में भी दाग है”का लोकार्पण हिंदी साहित्य के प्रदेश मंत्री कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के संयोजकत्व व कुशल संचालन में हुआ।वहीं इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बिहार सरकार के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शिवचंद सिंह के द्वारा गाजीपुर दर्पण सम्मान 2021 से बतौर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मानवेन्द्र सिंह मानव, श्री प्रकाश तिवारी पप्पू प्रधान ग्राम असावं, ग्राम प्रधान अंवति अनिल कुशवाहा ,पत्रकार राम मनोज त्रिपाठी, भोजपुरी लोक गायक कलाकार सत्येंद्र सिंह यादव रिंकू,कवि रमेश यादव मौन, कवि कृष्णानंद दूबे गोपाल,कवि हेमंत उपाध्याय, कवि फजीहत गहमरी, फायर बनारसी, आदि को नवाजा गया। इस अवसर पर काशी के प्रख्यात समाजसेवी श्रीप्रकाश श्रीवास्तव गणेश, बिजनौर के कवि जयप्रकाश वार्ष्णेय,समाजिक संस्था पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय संगठन प्रमुख एडवोकेट पवन कुमार सिंह आदि की उपस्थिति के साथ ही दूसरे दौर में हास्य व्यंग्य कवि फजीहत गहमरी ने अपने रचना “अपनी दिलकश अदाओं से निमंत्रण मूक देती है, गिराके हुश्न की बिजली मेरा दिल फंक देती है। करूँ मैं किस तरह से प्यार का इजहार तुम बोलो मैं उसको फूल देता हूं वो मुँह पर थूक देती है” से काव्य प्रेमियों को खूब हंसाया वंही राष्ट्र भक्ति में हेमन्त उपाध्याय ने अपनी कविता “तिरंगे में लिपटकर देख तेरा ये लाल आया है, नालायक कहती थी जिसको वतन के काम आया है” से खूब जोश भरा।
सम्मेलन में हास्य व्यंग्य के कवियों ने अपनी अपनी कविता का वर्तमान हालात पर चुभती रचनाओं की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को कभी गुदगुदाने के साथ साथ ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। अंत में सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रबंधक गुड्डू मिश्रा ने किया।

Post navigation

Previous: राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का हुआ भव्य स्वागत
Next: 15 गोवंश सहित 3 पशुतस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.