Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

फर्जीवाड़े का ‘मास्टरमाइंड’ धराया, नौसेना में नकली चरित्र प्रमाण पत्र लेकर पहुंचा ‘वीर’

ब्यूरो 07-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250507-WA0004.jpg



गाजीपुर। सरकारी नौकरी पाने की सनक में एक युवक ने कानून की सारी हदें पार कर दीं। गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के सीतापट्टी गांव का रहने वाला आदित्य सिंह भारतीय नौसेना में भर्ती होने के लिए एक ऐसा जालसाजी का सहारा लिया, जिसने सबको हिला कर रख दिया। उसने पुलिस विभाग का एक फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र तैयार किया, जिस पर उसने गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) की नकली मुहर और जाली हस्ताक्षर तक बना डाले। बड़े आत्मविश्वास के साथ उसने यह नकली दस्तावेज नौसेना के अधिकारियों के सामने प्रस्तुत कर दिया।

हालांकि, उसकी यह चालाकी ज्यादा दिन तक छिप नहीं सकी। भारतीय नौसेना चिल्का की जनसम्पर्क अधिकारी (PRO) नम्रता पंत को दस्तावेजों की सत्यता पर संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए 17 अप्रैल को गाजीपुर पुलिस को एक ईमेल भेजकर प्रमाण पत्र की जांच करने का अनुरोध किया। जिला पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाई और जब प्रमाण पत्र का सत्यापन किया गया, तो आदित्य सिंह का सारा फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया कि प्रस्तुत चरित्र प्रमाण पत्र किसी भी अधिकृत कार्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया था। उस पर लगी पुलिस अधीक्षक की मुहर और हस्ताक्षर पूरी तरह से नकली पाए गए। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि आरोपी आदित्य सिंह के खिलाफ पहले से ही एक आपराधिक मामला दर्ज है, जिसे छिपाने के लिए उसने इस पूरे षडयंत्र को रचा था। इस गंभीर मामले में शहर कोतवाली में चरित्र सत्यापन शाखा के लिपिक जग नारायण की तहरीर पर 1 मई को एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और सात मई को आदित्य सिंह को लंका बस स्टैंड से धर दबोचा। पुलिस अब गिरफ्तार युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय और उनकी टीम शामिल रही। आदित्य सिंह का यह कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी व्यवस्था को भी चुनौती देने वाला है। उसकी गिरफ्तारी यह साबित करती है कि जालसाजी और धोखाधड़ी के माध्यम से सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में कोई और व्यक्ति तो शामिल नहीं था।

Post navigation

Previous: गाजीपुर एसडीएम के फटकार के बाद हरकत में आया विभाग, जमानियां पुल की आनन-फानन में मरम्मत शुरू
Next: चित्तावनपट्टी से 16 वर्षीय किशोर लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

संबंधित खबरें

Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260811_144610
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया खाद के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में वितरण

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.