Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शत-प्रतिशत नामांकन अभियान का किया शुभारंभ

विशेष संवाददाता 02-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210702-WA0004

रेवतीपुर(गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम सुहवल स्थित प्राथमिक विद्यालय पूर्वी प्रथम पर बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेवतीपुर के नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने किया। उन्होने शिक्षकों के समूह को जन जागरण के लिए शत प्रतिशत नामांकन अभियान की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षकों का अभियान गांव के विभिन्न मुहल्लो में घूमता हुआ कम्पोजिट विद्यालय पर आकर सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की बात कही, कहा कि हर हाल में हम गुणात्मक शिक्षा का लक्ष्य पूरा करेंगे। करोना काल में हुए बच्चों के नुकसान की भरपाई हम कठिन परिश्रम करके पूरा करेंगे।
अभियान के आयोजक प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ रेवतीपुर के अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि हमारे स्कूलों में सर्वाधिक दक्ष शिक्षक तथा बेहतर माहौल है। समाज के हर बच्चे का नामांकन कर उसे शिक्षा की मुख्य धारा से जोडा जायेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अधिकाधिक संख्या में अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में करायें। इस आभियान की सफलता में ग्राम प्रधान आशा यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह , सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, ए.आर.जी सन्तकुमार, विजयेन्द्र सिंह, जयप्रकाश, अवधेश सिंह,दिव्य ज्योति, सुशील प्रजापति, रविशंकर तिवारी, अर्चना राय, सुनीता, अर्चना उपाध्याय की महती भुमिका थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान आशा यादव व संचालन विजयेन्द्र नाथ सिंह ने किया।

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गर्भवती के टीकाकरण को बताया महत्वपूर्ण
Next: तमंचा, जिंदा कारतूस व गांजा के साथ जिला बदर गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.