Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

पंचायत सहायको की नियुक्ति के खिलाफ कॉमन सर्विस सेंटर के संचालको ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

विशेष संवाददाता 29-07-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। तहसील मुख्यालय पर कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों नें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर ग्राम सभा में पंचायत सहायकों की नियुक्ति के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया तथा उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिसमें जन सेवा केंद्र संचालकों का कहना है कि सरकार की योजनाओं आयुष्मान कार्ड, जनगणना, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बिजली बिल, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि सुविधाओं को संचालित करने के लिये शासन द्वारा ही सीएससी केंद्र आवंटित किया गया था।संचालकों की मानें तो इस लॉलीपॉप भर्ती से हम लोगों का रोजगार खत्म हो जाएगा। उनका कहना है कि सरकार हम सभी संचालकों से पिछले 8 साल से फ्री में सरकारी सेवाओं का लाभ जनता को दिलाती आ रही है। और हम सभी को इस भर्ती के लिए आश्वासन देते आ गई हैं। लेकिन आज चुनाव नजदीक देख इसे लॉलीपॉप के रूप में भर्ती का नाम देकर भोली भाली जनता को लुभाने के साथ-साथ सीएससी संचालकों का हक भी छीन रही है। संचालकों का कहना है कि अगर सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेगी तो हम सभी कोर्ट की शरण लेने के लिए मजबूर होंगे।
इस मौके पर दयाशंकर, जय सिंह, राहुल सिंह, जियाउद्दीन खान, सुशील कुमार, अश्वनी कुमार, श्रवण कुमार शर्मा, दीनबन्धु राय, प्रेमनारायण आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएंगी स्तनपान की खूबियां
Next: गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.