Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पशुपालको को बांटा गया भूसा

विशेष संवाददाता 17-08-2021
IMG-20210817-WA0023

गहमर(गाजीपुर)। गंगा एवं कर्मनाशा में आये भीषण बाढ़ के बाद पानी अब धीरे धीरे घटाव की तरफ है। इस बाढ़ में अपना सब कुछ गवां चुके पशुपालकों को अपने से अधिक चिंता अपने मवेशियों के चारे को लेकर है।

बाढ़ पीड़ितों तक किसी भी सरकारी अमला के नहीं पहुंचने पर शनिवार को गहमर प्रधान बलवंत सिंह मनिहर वन,गंगा पार दीयर तथा गहमर के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी परेशानी से उच्च अधिकारियों से अवगत करा फौरन राहत के लिए निवेदन करने पर, पशुओं के लिए भूसा की व्यवस्था करवाया गया। सोमवार को भी शासन द्वारा मिले भूसे को इन किसानों में वितरित किया गया। इसी क्रम में मंगलवार को गांव के पश्चिमी पम्प कैनाल पर बाढ़ पीड़ित गंगा पार दीयर, गहमर पूर्वी छोर एवं मनिहर राजभर बस्ती के लोगो को पशुपालन विभाग के देखरेख लगभग 55 किसानों को भूसा वितरित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान के अलावा पशुपालन विभाग के मिथिलेश कुमार,भीम कुशवाहा, संतोष के साथ गांव के मोहन सिंह, सुरेन्द्र यादव, तुलसी राजभर, योगेंद्र राजभर, तोता, सुभाष, महेंद्र, शंकर आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ साक्षात्कार
Next: मोबाइल का नेटवर्क गायब रहने से उपभोक्ता त्रस्त

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.