Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

लेखपाल के साथ बदसलूकी करना ग्राम प्रधान को पड़ा महंगा

ब्यूरो 19-08-2021
khabarimg

जमानियां। स्थानीय तहसील के लेखपाल के साथ बदसलूकी करना ग्राम प्रधान को महंगा पड़ा और उसके विरूद्ध लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

बाढ़ नियंत्रण हेतु बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के बचाव व तत्काल राहत प्रदान किये जाने के लिए हल्का के लेखपाल रूपेश रंजन सिन्हा द्वारा गांव में भ्रमण किया जा रहा था। लेखपाल बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों‚ पशुओं के लिए खाद्यान्न पैकेट एवं चारा वितरण के लिए सूचना इकठ्ठा कर रहे थे। भ्रमण के दौरान लेखपाल सब्बलपुर खुर्द गांव स्थित बाढ़ चौकी में बैठकर सूचना बनाने का कार्य कर रहे थे कि सब्बलपुर कला के ग्राम प्रधान द्वारा असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे। इस दौरान उन्होंने भद्दी भद्दी गालियां दी। जिससे क्षुब्ध होकर लेखपाल ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने बुधवार की शाम करीब 2:30 बजे बजे भारतीय दंड संहिता की धारा 332‚ 504‚ 506 के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया। हल्ला लेखपाल रूपेश रंजन ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा आये दिन उनके साथ बदसलूकी और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया जाता था और उस दिन उन्होंने सारी मर्यादा लांघ दी। जिस कारण से तहरीर देनी पड़ी। इस संबंध में कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान के विरूद्ध पहले शांति भंग में चालान किया गया और फिर तहरीर के आधार पर सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: टीकाकरण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बनाया गया चार सेंटर
Next: उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का जनपद आगमन कल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.