Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

2019 का टूटा रिकार्ड, खतरे के निशान से 1.515 मीटर ऊपर हुआ गंगा का जलस्तर

ब्यूरो 12-08-2021
Screenshot_20210812_173836

जमानियाँ। गंगा तटवर्ती इलाकों में तबाही मचा रही है व कर्मनाशा भी ऊफान पर है। गंगा के बाढ़ का पानी आबादी क्षेत्रों सहित सम्पर्क मार्ग को भी अपने आगोश में ले लिया है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1.515 मीटर उपर हो गया है। गंगा का जलस्तर आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। खतरा का निशान 63.105 मीटर से गुरूवार को शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर 64.620 मीटर हो गया है।

नगर के जमदग्नि-परशुराम घाट स्थित रामलीला मैदान बाढ़ के पानी से पूरी तरह डूब गया है। बाढ़ का पानी सेंट मेरी स्कूल के बाउड्री के पास पहुँच गया तथा एन एच की पुल से पानी हेतिमपुर के सिवान में फैल रहा है। बडेसर के पास गंगा एन एच 97(24) को छूने को आतुर हो गई है। देवरिया, राघोपुर ग्राम के पास एन एच तक पानी पहँच गया। तथा देवरिया पुलिस चौकी सहित प्राथमिक विद्यालय पूरी तरह बाढ़ से घिर चुका है। तटवर्ती इलाकों में कटान भी तेज हो चुका है। एन एच के बाये तरफ बाड़ क्षेत्र बाढ़ के पानी से पूरी तरह तबाह हो चुका है। मतसा बाड़, मंझरिया बाड़, रघुनाथ बाड़, जीवपुर बाड़, सब्बलपुर बाड़, देवरिया बाड़, सब्बलपुर खुर्द, रामपुर पट्टी, सरनाम खा, कालनपुर, जगदीशपुर, मलसा‚ देवरिया‚ पाह सैय्यदराजा‚ चितावनपट्टी‚ राघोपुर आबादी क्षेत्रों में बाढ़ आ चुका है। बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग काफी परेशान दिखाई दे रहे है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के कुछ लोग बाढ़ राहत शिविर में शरण लिए हुए है। चारो तरफ बाढ़ से घिरे लोग पशुओं को लेकर ऊँचे स्थान पर पहुँच चुके है। बाढ़ के कारण हरा चारा व भूसा भीग जाने के कारण पशुपालक काफी परेशान है। ग्रामीण प्रशासन से लगातार नाव व भूसा की मांग कर रहे है लेकिन मांग के सापेक्ष नाव न मिलने से लोगों की ब्यथा बढ़ती जा रही है तथा अभी तक प्रशासन भूसा का इंतजाम नही कर पाया है।
वही कर्मनाशा भी उफान पर है। कर्मनाशा का जलस्तर बढ़ने से गायघाट गॉव में पानी घुसने लगा है तथा दाउदपुर, देवढ़ी, रायपुर, रोहुणा आदि गॉवों के सिवान में बाढ़ का पानी आ गया है।

Post navigation

Previous: बाढ़ से पीड़ित पशुपालकों को निशुल्क दवा का हुआ वितरण
Next: खुली बैठक में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का हुआ आवंटन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.