Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एक दुसरे का हाथ दुपट्टा से बांधकर युवक व किशोरी ने गंगा पुल से लगाई छलांग

ब्यूरो 29-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

ज़मानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गंगा सेतु से रविवार की सुबह एक युवक एवं किशोरी ने छलांग लगा दी। जिसे पास मौजूद मल्लाहों ने बचाया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद पुलिस ने कड़ी नसीहत दी और दोनों को घर भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक सोनहरिया गांव निवासी युवक और किशोरी घर से बिना किसी को बताये चुपचाप निकल कर हेतिमपुर गांव स्थित जमानियां–धरम्मरपुर को जोड़ने वाले नवनिर्मित सेतु पर पहुंचे। दोनों ने एक दुसरे का हाथ किशोरी के दुपट्टा से बांधा और सेतु से छलांग लगा दी। किसी के गिरने की आवाज और सेतु पर मौजूद लोगों कि शोर सुनकर मछली मार रहे मल्लाहा मौके पर पहुंच गए। मल्लाहों ने किसी तरह से दोनों को पानी से बाहर निकाला और मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किशोरी ने अधिक पानी पी लिया था। जिस कारण वह अचेत थी जबकि युवक ठीक था। पानी से बाहर निकलने के बाद युवक विलाप करने लगा और उसे गलती का एहसास हुआ। जिसके बाद मौजूद लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां घटना की सूचना पर परिजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गये। किशोरी का इलाज स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ रूद्रकांत सिंह ने किया। वही पुलिस ने दोनो का नाम पता दर्ज कर परिजनों के हवाले कर दिया। डॉक्टर रुद्रकांत सिंह ने बताया कि किशोरी ने अधिक पानी पी लिया था। जिससे वह अचेत थी। पेट से पानी निकाल दिया गया है और जरूरी इलाज कर उसे घर भेज दिया गया है। पूरे दिन यह घटना चर्चा का विषय बना रहा।

Post navigation

Previous: जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक 31 अगस्त को
Next: पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी अन्य समस्याओं का होगा निदान

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.