Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

विशाल क्षत्रिय महापंचायत में क्षत्रियों का हुआ जमावड़ा

ब्यूरो 12-09-2021
IMG-20210912-WA0003

.👌देश में जिसका जितना योगदान उतना मिलना चाहिए अधिकार-राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर अवनीश सिंह

.👌एकता स्थापित करके हमलोगों को महाराणा बनना होगा-प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र प्रताप सिंह

.👌छोटी सोच व आपसी वैमनस्यता से प्रगति सम्भव नहीं हो सकती-पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह

.👌याचना करने से नही बल्कि संघर्ष से मिल सकता है अधिकार-जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह

जमानियाँ। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बरूइन स्थित हरि आश्नम जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में रविवार को विशाल क्षत्रिय महापंचायत का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि व आमंत्रित अथितियों द्वारा भगवान श्री राम व महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को साफा बांध कर व समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर अवनीश सिंह ने कहा कि दुनिया की कोई भी अस्तित्व की लड़ाई संगठन के द्वारा ही लड़ी जा सकती है। अनुशासित व मजबूत संगठन ही बदलाव ला सकती है। प्रभु श्री राम को भी लडाई लड़ने के लिए कमजोर, शोसित लोगों का संगठन बनाना पड़ा। विश्वास से ही संगठन मजबूत होता है। युवा जिस दिन संगठित हो जायेगा उसी दिन वह अपने अधिकार को प्राप्त कर लेगा। संख्या बल से अधिकार नही मिल सकता है बल्कि मजबूत इच्छा शक्ति से प्राप्त हो सकता है। देश में जिसका जितना योगदान उतना अधिकार मिलना चाहिए। जिसके बाजुओं में ताकत होती है वही देश की रक्षा कर सकता है। हमारी लड़ाई एक होने की नही बल्कि स्वावलम्बी बनने की है। आज हमारे समाज के महापुरुषों को छिनने का घिनौना साजिश किया जा रहा है, हमे सजग रहना होगा। आज हमें सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा तभी हम अपने हक को प्राप्त कर सकते है।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब-जब देश में अन्याय हुआ है तब-तब क्षत्रिय समाज को आवाज उठाना पड़ा है। सरकार वोट की राजनीत करके एसटी, एससी एक्ट को मजबूत कर हमारे समाज को कमजोर कर रही है। एकता स्थापित करके हमलोगों को महाराणा बनना होगा तभी देश की विसंगतिया दूर हो सकती है।
पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि गांव, गरीब व समाज के कमजोर वर्गो की आवाज उठाने वाले व सबको साथ ले कर चलने वाले वर्ग को क्षत्रिय कहते है। क्षत्रिय कोई जाति नही बल्कि सभी वर्गो की रक्षा का दायित्व उसके कंधे पर होता है। क्षत्रिय समाज आज राजनीत में कमजोर होता जा रहा है उसका कारण है एकता की कमी। एक दूसरे की कमियों को भूला कर एकता स्थापित करने की आवश्यक्ता है। अपने गौरवशाली इतिहास को स्मरण कर महापुरूषों के पद चिन्हों पर चल कर तथा बड़े बुर्जुगों के अनुभव व युवाओं की शक्ति से ही नव भारत का निर्माण हो सकता है। छोटी सोच व आपसी वैमनस्यता से प्रगति सम्भव नहीं हो सकती है। शराब को त्यागकर क्रोध, नफरत व ईष्या पीने से ही समाज में प्रतिभा निखर सकती है।

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज को संगठित करने में युवाओं का विशेष योगदान है। जनपद में जहॉं भी कमजोर लोगों को पीड़ा हुई संगठन वहाँ पहुँच कर न्याय दिलाने का कार्य किया। याचना करने से कुछ हासिल नही हो सकता बल्कि संघर्ष करने से मिल सकता है। एकता स्थापित करने से ही हम बडे पंचायत में पहुँच कर अपनी बात मनवा सकते है।

उक्त मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रान्त सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, राष्ट्रीय सचिव अखण्ड सिंह, प्रदेश सचिव आनन्द सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष भोला सिंह, प्रदेश प्रमुख महामंत्री नकुल रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय सिंह, प्रदेश महामंत्री टिंकल सिंह, प्रदेश महासचिव सर्वेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवन्त सिंह, प्रबन्धक उपेन्द्र सिंह शिवजी, रंगबहादुर सिंह, संसार सिंह, सुशील सिंह, अरविन्द सिंह, बबलू सिंह, श्यामनरायण सिंह, रणवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह पिन्टू, संतोष सिंह पिन्टू, धर्मेन्द्र सिंह, सोनू सिंह, मानवेन्द्र सिंह, त्रिलोकी सिंह, नयन प्रकाश सिंह, अजय सिंह, अमरनाथ सिंह, अनिल सिंह, सुधीर सिंह, श्री राम सिंह, मनीष सिंह, सोहन सिंह, प्रिंस सिंह, आलोक सिंह, अमित सिंह, सुभम सिंह, रोहित सिंह, टाइगर सिंह, चन्दन सिंह, निहाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता कैलाश सिंह व संचालन राकेश सिंह मन्टू ने किया।

Post navigation

Previous: पत्रकारों ने शोक सभा का आयोजन कर मृतात्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
Next: राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला सोमवार को

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.