Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

लाश मिलने से प्रशासनिक अमला में मचा हड़कंप

ब्यूरो 13-05-2021
IMG-20210513-WA0015

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के दैत्रावीर मंदिर के पास गुरुवार को एक बार फिर लाश मिलने से प्रशासनिक अमला में हड़कंप मच गया। आनन फानन में तहसील‚ विकास खंड एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को गड्ढा करवा कर दफनाने में जुट गयी।
जानकारी के अनुसार बड़ेसर ग्राम सभा अंतर्गत दैत्रावीर मंदिर के पास एक के बाद आठ लाश पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। जिस पर घाट पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी और आनन फानन में पुलिस तहसील एवं विकास खंड के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। लाश से निकलने वाली सड़न से लोग अधिक देर तक घाट के नीचे नहीं रूक पाए और तुरंत उपर आ गये। जिसके बाद लाश को ठिकाने लगाने कि कवायद शुरू हुई। बीडीओ हरीनरायन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पीपीई किट और जरूरी सामान मंगवाया। तत्काल मजदूरों को एक हजार रुपये प्रति शव के दर से तय किया और फिर पुलिस के मद्द से नाव मंगाई गयी। जिसके बाद मजदूरों को पीपीई पहना कर लाश को इकठ्ठा करने के जुट गये। शाम करीब 4:30 बजे तक शव को एक के बाद एक एक दर्जन से अधिक शव को इकट्ठा किया और करंडा कि ओर ले जा कर गड्ढा कर उसमें गाड़ दिया गया। इसी बीच सूचना मिली कि डीएम एवं एसपी भी आ रहे है लेकिन वे नगर के बलुआ घाट का निरीक्षण कर साफ सफाई सहित जरूरी दिशा निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नगर पालिका के अध्यक्ष एहसान जफर का साफ सफाई सहित शासन द्वारा जारी गई दाह संस्कार के लिए गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया। डीएम के आने की सूचना पर आस पास सहित दाह संस्कार करने आये लोग मौके पर पहुंच गए और लकड़ियों का मनमाना रेट लेने का आरोप लगाया। जिस पर उन्होंने तत्काल लकड़ियों के रेट का लिस्ट सहित शासन द्वारा जारी आदेश की सूचना चस्पा करने का निर्देश दिया और कहा कि यदि कोई आदेश का अवहेलना करता है तो उसके विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहां से सेवराई तहसील की ओर निकल गये। इस अवसर पर चेयरमैन एहसान जफर‚ कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य‚ तहसीलदार घनश्याम‚ उपनिरीक्षक विरेन्द्र कुमार राय‚ लेखपाल विनय पाण्डेय‚ लेखपाल प्रियंका‚ जयदीप राय‚ कमल चंद बाबा जी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: देशी शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Next: नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान ने गॉव को कराया सैनिटाइज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.