Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

अधिनियम 1955 के अन्तर्गत आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 6ए(1) के तहत जब्त खाद्य वस्तुओ की होगी नीलामी

विशेष संवाददाता 19-03-2024
khabarimg

गाजीपुर । न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट/कलेक्टर, गाजीपुर द्वारा विभिन्न वादों में उ0प्र0 आवश्यक वस्तु एवं खाद्य अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 6ए(1) के प्राविधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बरामद गेहूं, चावल व चीनी आदि को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करते हुए, उक्त बरामद व अधिग्रहितशुदा गेहूँ, चावल व चीनी आदि का विक्रय कराकर विक्रय से प्राप्त धनराशि को किमिनल मद में जमा किये जाने का आदेश दिया गया है। उक्त खाद्यान्न आदि विपणन निरीक्षक, केन्द्र- सदर, सादात, हंसराजपुर, जंगीपुर, मरदह, दिलदारनगर एवं जमानियों के सुपुर्दगी में उक्त केन्द्रों पर सुरक्षित रखा गया है। जिसकी नीलामी सम्बन्धित विपणन केन्द्रों पर निर्धारित तिथियों 28.03.2024, 02.04.2024, 03.04.2024 एवं 04.04.2024 को किया जायेगा। विक्रय के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी गोविन्द कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक गाजीपुर, सदस्य/सचिव विकी समिति मो0नं0 9532546158 से सम्पर्क किया जा सकता है। विस्तृत सूचना जिला पूर्ति कार्यालय, गाजीपुर से भी प्राप्त की जा सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने जनपद के समस्त इच्छुक पंजीकृत व्यापारियों को सूचित किया है कि वे उक्त स्थानों पर रखे खाद्यान्न आदि के क्रय हेतु निर्धारित तिथियों को विक्रय स्थल पर पहुँचना सुनिश्तिच करें। खाद्यान्न क्रय करने की दशा में, क्रेता को ही आवश्यक परिवहन व्यय का भुगतान करना होगा। खाद्यान्न आदि के क्रय मूल्य का भुगतान सम्बन्धित व्यापारी को उसी दिन करना होगा।

Post navigation

Previous: लोक सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरो द्वारा मास्टर ट्रेनरो को दिया गया प्रशिक्षण
Next: गर्मी एवं वायु प्रदूषण के प्रभाव से उत्पन्न होने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु बैठक की तिथि तय

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.