Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

छठ पर्व को लेकर रहेगा रूट डायवर्जन, इन वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

विशेष संवाददाता 06-11-2024
1000041720.jpg

गाजीपुर। डाला छठ पर्व को लेकर यातायात पुलिस ने शहरी क्षेत्र में रूट डायवर्जन स्कीम लागू किया है। यह नियम 7 नवम्बर को अपरान्ह 02:00 बजे से 08 नवम्बर को प्रातः 10:00 बजे तक डायवर्जन लागू किया गया है। ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को यातायात में परेशानियों का सामना न करना पड़े। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि डायवर्जन प्लान के अनुसार सैनिक चौराहा से शहर के अन्दर बाइक व श्रद्धालुओ के वाहन के आलवा किसी भी प्रकार के वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह पी0जी0 कालेज तिराहे से शहर के अन्दर बाइक व श्रद्धालुओ के वाहन के आलवा किसी भी प्रकार के वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दूसरी तरफ बद्रीचन्द पोखरा से और आलमपट्टी चौराहे से शहर के अन्दर बाइक व श्रद्धालुओ के वाहन के आलवा किसी भी प्रकार के वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जमानिया तिराहे से भी शहर के अन्दर बाइक व श्रद्धालुओ के वाहन के आलवा किसी भी प्रकार के वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने डाला छठ के पर्व में आये वाहनो के लिये अस्थाई पार्किंग भी बनाई गई है। जिसके अनुसार राजेन्द्र प्रसाद मुखर्जी तिराहा घाट के लिए राजेन्द्र प्रसाद मुर्खजी तिराहा (बैरियर) स्वामी सहजानन्द पी०जी० कालेज मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं सिकन्दरपुर घाट के लिए शास्त्रीनगर तिराहा, पुल के बगल (बैरियर) सहजानन्द पी०जी० कालेज मैदान / सी०आई०एस०एफ० मैदान में पार्किंग, साई मंदिर घाट के लिए हवालात न्यायालय तिराहा (बैरियर) जजी तिराहा के बगल जज आवास से सी०आई०एस०एफ० मैदान में पार्किंग, आफिम फैक्ट्री (बैरियर) प्रधान डाक घर मैदान में पार्किंग, ददरीघाट/साई मंदिर घाट के लिए नई सड़क ददरी घाट तिराहा पर (बैरियर) आदर्श इन्टर कालेज मैदान पार्किंग महुआबाग मन्दिर के बगल नई सड़क पर पार्किंग, माहिला पी०जी० कालेज मैदान में पार्किंग, चितनाथ घाट के लिए चितनाथ तिराहा पर (बैरियर) डी०ए०वी० इन्टर कालेज मैदान में पार्किंग, स्टीमर घाट के लिए स्टीमर घाट तिराहा (बैरियर) टाउन हाल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई। इसके अलावा सभी चौराहा और भीडभाड़ वाले स्थान पर ट्रैफिक पुलिस एवं पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

Post navigation

Previous: विभिन्न घाटों का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Next: 7 से 25 नवंबर तक मिलेगा निशुल्क गेहूं-चावल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.