Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

80 लीटर देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

ब्यूरो 07-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210807-WA0120

जमानियां। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के अलग अलग जगहों से 80 लीटर देशी शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के के दौरान पुलिस ने एक युवक को 30 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा और जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चक्काबांध नहर पुलिया के पास से दो प्लास्टिक के गैलन में कच्ची शराब लेकर बिक्री के लिए निकाला है और वाहन का इंतजार कर रहा है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुखबिर के इशारे पर अभियुक्त को रंगे हाथ पकड़ कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम ओमप्रकाश विन्द निवासी पटखौलिया बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंजार्ज अमित कुमार पाण्डेय व कां० बाबूलाल मौजूद रहे।
वही कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव स्थित मोड के पास शुक्रवार को पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ एक अभियुक्त कर पकड़ कर शनिवार की दोपहर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ताजपुर मांझा गांव के पास पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति गेलेन में शराब ले कर जा रहा है। जिस पर पुलिस सतर्क हो गई और मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने अभियुक्त को गैलन सहित पकड़ कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम दीपक चौधरी निवासी मतसा बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंजर अब्बास व कां० वृजेश पटेल मौजूद रहे।

वही कोतवाली क्षेत्र के महेवा सड़क पर खड़े एक युवक को पुलिस ने शुक्रवार को 30 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ कर कोतवाली ले आई। जहां से पूछताछ के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ताजपुर तिराहा से महेवा की जा रही सड़क पर खड़ा है। जिसके दोनो हाथ में  गैलन है। जो शराब से भरा हुआ है। जिस पर पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर युवक को पकड़ कर कोतवाली ले आई। पकड़े गये युवक ने अपना नाम अखिलेश यादव निवासी जो मतसा गांव बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंजार्ज अमित कुमार पाण्डेय व कां० बाबूलाल मौजूद रहे।
इस संबंध में कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गये तीन अभियुक्तों को 80 लीटर कच्ची शराब के साथ पकडा गया है। जिससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। पकड़े गये अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: आकाशीय बिजली से 22 वर्षीय महिला झुलसी
Next: मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना युवक को पड़ा महंगा

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.