Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने का समय-सारणी जारी

ब्यूरो 16-07-2021
khabarimg

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत ( ग्रुप -1,2,3 व 4 से सम्बन्धित
पाठ्यक्रम एवं कक्षा 11-12 ) वितरण के क्रियान्वयन हेतु समय सारिणी शासन द्वारा जारी किया जा चुका है।

जिसमें दशमोत्तर कक्षाओं के विद्यालयों का मास्टर डाटावेस तैयार करने, सत्यापन , लॉक करने एवं छात्र – छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने, छात्रवृत्ति वितरण करने आदि का समय – सारणी जारी किया गया है । निर्गत समय सारिणी के अनुसार 15 जुलाई, 2021 से 10 अगस्त, 2021 तक मान्यता प्राप्त नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटावेस में सम्मलित होने के लिए आवेदन करने, पासवर्ड प्राप्त करना एवं संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किये जाने आदि सम्बन्धित कार्यवाही की जानी है, तथा छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति आनलाईन आवेदन पत्र नवीनीकरण 20 जुलाई, 2021 से 28 अगस्त, 2021 तक किया
जाना तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र- छात्राओं द्वारा वांछित अभिलेखो संलग्नकों सहित विद्यालय पर जमा करने की अन्तिम तिथि आवेदन पत्र भरने के 04 दिन के अन्दर, विलम्बतम 01 सितम्बर, 2021 तक निर्धारित है। नवीन/फेस छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने की तिथि 20 जुलाई, 2021 से 21
अक्टूबर, 2021 तक निर्धारित है तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित अभिलेखों संलग्नकों सहित विद्यालय पर जमा करने की अन्तिम तिथि आवेदन पत्र भरने के 04 दिन के अन्दर, विलम्बतम 25 अक्टूबर, 2021 तक निर्धारित है। अतः उक्त सम्बन्ध में जनपद के समस्त दशमोत्तर स्तर के शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने एवं अन्य समस्त कार्यवाही समयान्तर्गत पूर्ण करने का कष्ट करें, ताकि समय से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक आधार पर लागू
Next: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित होगा मुख्य तहसील दिवस

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.