Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

किसान पाठशाला में किसानों को उत्तम खेती के दिये गये टिप्स

ब्यूरो 14-09-2021
IMG-20210914-WA0027~2

जमानियां। कृषि विभाग की और से क्षेत्र के बडेसर ग्राम पंचायत के चक्काबांध गांव में मंगलवार को द मिलियन फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशाला) का आयोजन किया गया। जिसमें मिलियन फारमर्स स्कूल (किसान पाठशाला) में किसानों को उत्तम खेती के टिप्स दिए गये।

जिसमें तकनीकी सहायक नीरज तिवारी ने किसानों की आय को दोगुना करने के बारे में जल प्रबंधन‚ खाद का उचित प्रयोग और मशरूम की खेती के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि यंत्रों का सहारा लेकर बेहतर खेती की जा सकती है। कहा कि सहफसली खेती से किसान आसानी से अपनी आय दो गुनी कर सकते हैं, लेकिन फसल बुवाई से पहले अच्छे बीजों का चयन अवश्य कर लें। कीटनाशकों का प्रयोग कृषि विशेषज्ञों से सलाह के बाद ही करें। कहा कि मृदा की जांच से स्पष्ट हो जाएगा कि खेतों को किन पोषक तत्वों की अधिक आवश्यकता है, जिसके बाद किसान आवश्यकतानुसार उर्वरकों का प्रयोग कर अच्छी फसल पा सकते हैं। किसान पाठशाला में किसानों को रासायनिक उर्वरकों का कम प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विजय‚ दिनेश प्रसाद‚ हरशंकर तिवारी‚ भगवान दास‚ दीनानाथ यादव‚ राजेन्द्र प्रसाद‚ मोहन ‚ प्रभुनरायन तिवारी‚ पारस नाथ गोसाई‚ राजेश गिरी‚ रमेश‚ नंदलाल यादव‚ भोला बिन्द आदि सैकडो लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न
Next: अवरुद्ध विकास कार्यो में गति प्रदान करने लिए सभासदों ने जिलाधिकारी को दिया पत्रक

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.