Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बलिया सीमा सटे गांवों एवं घाटों का पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता 27-07-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240727-WA0184.jpg

गाजीपुर । जनपद सीमा से सटे बलिया जनपद के नरही थाना अंतर्गत कोरंटाडीह पुलिस चौकी के पास भरौली तिराहे पर गत 24 जुलाई की रात पुलिस के आला अधिकारियों एडीजी वाराणसी पियूष मोर्डिया और डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण द्वारा अवैध वसूली एवं तस्करी के मामले में की गई छापेमारी और उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाई  पुलिसकर्मियों एवं अपराधियों में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से बलिया जनपद से सटे आसपास की पुलिस भी काफी सतर्क हो गई है। इस जनपद सीमा से सटे  भांवरकोल थाने के विभिन्न गंगा घाटों पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी एसडीएम मुहम्दाबाद मनोज कुमार पाठक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अतर सिंह एवं थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के साथ सीमा के आसपास के गांव एवं गंगा घाटों लोहरपुर, पलिया बुजुर्ग एवं वीरपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से पशु तस्करी एवं शराब तस्करी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौजूद नाव संचालकों से बात कर तस्करी के बावत अधिकारियों के बारे में जानकारी ली उन्होंने नविको की चेताया कि अगर किसी भी प्रकार की तस्करी की सूचना मिली तो संबंधित लोगों के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अपनी सक्रियता और तेज कर दिया है । पुलिस की इस सक्रियता से न सिर्फ तस्करों बल्कि तस्करी से संबंधित सभी लोगों में हड़कंप मच गया है । अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान पलियां, लोहरपुर तथा वीरपुर गंगा घाटों का निरीक्षण कर नाव चला रहे नाविकों और मछुआरों को किसी भी अवैध सामानों के इस पार से उस पार करने के काम को बंद करने का सख्ती से निर्देश दिया, कहा कि घाटों पर हमारी बारीकी से नजर है और अगर कहीं भी किसी अवैध सामानों की आवाजाही की कोशिश भी की गई तो ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी ग्रामीण बलवंत, एसडीएम मुहम्मदाबाद मनोज कुमार पाठक,सीओ अंतर सिंह, थानाध्यक्ष विवेक तिवारी सदल- बल मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: जंगीपुर की भोली भाली जनता को विधायक जी कर रहे गुमराह – समाजसेवी विवेकानंद पाण्डेय
Next: एमएलसी लाल बिहारी यादव का गाजीपुर में हुआ जोरदार स्वागत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.