Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जय संविधान, जय जवान,जय किसान उद्घोष के साथ महाश्मशान पर फहराया तिरंगा

अनिल कुमार 26-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

 

गाजीपुर। जय संविधान, जय जवान,जय किसान उद्घोष के साथ 76वें गणतंत्र दिवस पर सभूति राज डोम ने महाश्मशान पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि स्थल मां गंगा तट सुल्तानपुर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ढोल नगाड़े की गडगड़ाहट के साथ समान के सबसे उपेक्षित तबके ने खुद को राष्ट्रीय पर्व से जोड़ा और संविधान तथा देश को जानने की कोशिश की।

झंडोत्तोलन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान अविनाश प्रधान ने कहा कि संविधान ने हमें बहुत कुछ दिया है। इसे अक्षुण रखना हमारा कर्तव्य है। अश्पृश्यता का अंत किया और सभी को बराबरी का दर्जा दिया। देश अपनी मजबूती के लिए अपने नागरिकों से कुछ कर्तव्यों की मांग करता है। उसे हमें करना ही होगा। संविधान सुरक्षित, देश सुरक्षित तभी हम भी सुरक्षित रहेंगे और प्रगति करेंगे। मां गंगा के तट पर आप सभी रहते हैं तो मां गंगा की सेवा उनको स्वच्छ रखने में है। मां गंगा की सेवा, स्वच्छता भी राष्ट्रीय कर्तव्य ही है।

यहां के रहने वालों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। पहले यहां अधिकांश शव मां गंगा में प्रवाहित कर दिए जाते थे। लेकिन अब शवों को जलाकर अंत्येष्टि होती है। अपने निर्माण काल से अब तक पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि स्थल ने लगभग दस हजार से अधिक शवों को गंगा में प्रवाहित होने से रोककर राष्ट्र की सेवा की है। लाखों शवयात्रियों की सुविधा और सेवा का ख्याल रखा है। भविष्य में भी उनकी सेवा का संकल्प बनाए रखना है।

कार्यक्रम में ओम प्रकाश, सुवाष, पौवा, सुरेश, धीरज यादव, मुन्ना यादव पहलवान, अरविंद यादव, संतोष प्रधान, रणजीत यादव, अरविंद प्रधान आदि मौजूद थे। संचालन सुनील प्रधान लालू ने किया। अंत में ग्राम प्रधान सुनीता गिरि द्वारा भेजे गए मिष्ठान का वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post navigation

Previous: चिट्ठी लेने से मना करने पर युवती पर फावड़े से हमला
Next: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.