Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

ट्रक ने बाईक को मारा टक्कर ‍, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

विशेष संवाददाता 07-08-2024
images.jpeg

गाजीपुर। नंन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अगस्ता गांव के समीप ट्रक ने बाईक को जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे बाईक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी रामशीष यादव (54) अपनी पत्नी गीता देवी (48) के साथ बाईक पर सवार होकर अपने गांव की तरफ से किसी कार्य के लिए कहीं जा रहे थे तभी अगस्ता गांव के पास सामने से आ रही ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में रामशीष यादव और उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।‌
इस संबंध में एसओ कमलेश कुमार ने बताया कि अगस्ता गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तालाश की जा रही है।

Post navigation

Previous: सेवानिवृत्त बीएसए और रिटायर्ड मेजर का निधन
Next: बी० एड० की परीक्षाएं सकुशल सम्पन्न, दो नकलची पकड़े गए

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.