
गाजीपुर। थाना दिलदारनगर पुलिस ने आपसी भूत-प्रेत के संदेह में हुई मारपीट के मामले में एक युवक की मौत के बाद दर्ज हत्या के मुकदमे में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई उपनिरीक्षक संतोष कुमार व उनकी टीम द्वारा वायरलेस चौराहा बहद ग्राम दिलदारनगर गांव के पास से की गई। मामले में गिरफ्तार अभियुक्त रणजीत यादव (22 वर्ष) एवं लोरिक यादव (18 वर्ष), दोनों ग्राम उसिया दक्षिण मुहल्ला डेरा उसरा, थाना दिलदारनगर के निवासी हैं।
मामले का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 07.06.2025 को ग्राम उसिया में भूत-प्रेत के संदेह को लेकर हुए विवाद में रणजीत यादव और लोरिक यादव द्वारा जीतन यादव पुत्र रामजी यादव को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया था। इलाज के दौरान जीतन यादव की मौत हो गई।
घटना के बाद थाना दिलदारनगर में मु0अ0सं0 102/25 धारा 115(2), 352, 351(3), 105 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त रणजीत यादव की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़े का बेंत उसके घर से बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
-
रणजीत यादव, पुत्र फेरू यादव
निवासी – ग्राम उसिया दक्षिण मुहल्ला डेरा उसरा, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर
उम्र – करीब 22 वर्ष -
लोरिक यादव, पुत्र फेरू यादव
निवासी – ग्राम उसिया दक्षिण मुहल्ला डेरा उसरा, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर
उम्र – करीब 18 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
-
उपनिरीक्षक संतोष कुमार
-
हमराही पुलिस बल, थाना दिलदारनगर
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा।

