Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

दुल्हे को मारपीट कर बेहोश करने वाला आरोपी अवैध असलहे संग गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0141

गाजीपुर। जिले के थाना दिलदारनगर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वांछित अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी उपनिरीक्षक नन्दलाल मिश्र और उनकी टीम द्वारा ग्राम फुल्ली की नहर पुलिया के पास की गई। गिरफ्तार अभियुक्त विशाल पुत्र लल्लन राम, ग्राम ताजपुर मांझा थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर का निवासी है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है।

विवाद के दौरान दुल्हे से की थी मारपीट

गिरफ्तार अभियुक्त पर आरोप है कि उसने ग्राम जगदीशपुर रक्सहा में एक शादी समारोह के दौरान अपने साथियों संग एकराय होकर गाली-गलौज, मारपीट की और अवैध असलहा लहराते हुए वीडियो बनाया। इस घटना में दुल्हा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया था। इस संबंध में थाना दिलदारनगर पर पहले से ही मु0अ0सं0 104/25 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(4), 110 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था।

अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया

पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में मु0अ0सं0 105/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

उपनिरीक्षक नन्दलाल मिश्र‚ हमराही पुलिस बल, थाना दिलदारनगर ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

https://news.zamania.in/wp-content/uploads/2025/06/Co.mp4

Post navigation

Previous: गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण
Next: भूत-प्रेत के विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.