Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

बिहार जा रही अवैध शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो 02-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg


जमानियां। थाना क्षेत्र के अभईपुर चौकी पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने यह सफलता मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्राप्त की। पकड़े गए दोनों युवक झोले में शराब भरकर उसे पड़ोसी राज्य बिहार में तस्करी करने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी

है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 01 मई 2025 को हेड कांस्टेबल राममिलन यादव और कांस्टेबल अजय कुमार प्रसाद इलाके में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध देशी शराब की खेप लेकर धुस्का गांव के रास्ते बिहार की ओर जाने वाले हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मी तुरंत धुस्का पुलिया के पास पहुंचे और छिपकर संदिग्धों का इंतजार करने लगे। कुछ ही देर में पुलिस को दो व्यक्ति हाथ में झोला लिए आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक व्यक्ति ने अपना नाम राहुल कुमार सिंह और दूसरे ने आरकेश कुमार सिंह उर्फ गोलू बताया। दोनों ही मसाड़ी गांव, थाना रामगढ़, जिला भभुआ (बिहार) के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वे अवैध शराब को बिहार ले जा रहे थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने राहुल कुमार सिंह के पास से दो पेटी, जिनमें “ब्ल्यू लाइम” ब्रांड की 90 पाउच (प्रत्येक 200 एमएल) देशी शराब बरामद की। वहीं, आरकेश कुमार सिंह के कब्जे से एक पेटी में इसी ब्रांड की 45 पाउच शराब मिली। इस प्रकार पुलिस ने कुल 135 पाउच, यानी 27 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस टीम ने मौके पर ही बरामद शराब से नमूने लिए और उन्हें सील कर दिया। शेष शराब को भी नियमानुसार अपने कब्जे में ले लिया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों अभियुक्तों को बिना किसी वैध कागजात के अवैध शराब को बिहार ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। अभईपुर चौकी पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के कारोबार पर एक बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नगरपालिका की लापरवाही से जल संकट गहराया, हजारों लीटर पेयजल बर्बाद
Next: किशोरी से छेड़छाड़ और धमकी, युवक पर मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.