Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मानव सड़क सुरक्षा मिशन, बाइकर बचाओ के तहत वाहन चालकों को जागरूक किया गया।

ब्यूरो 29-12-2023
IMG_20231229_170940_547.jpg

गाजीपुर के जमानियां पांडेय मोड़ के पास वाहन चालकों को रोक कर जागरूक किया गया की कोहरा ठंड के मौसम में अति आवश्यक होता है। की वाहन चलाने से पहले हेलमेट जरूर लगाएं और औरों को भी सलाह दें की हेलमेट का उपयोग करें। इसी को लेकर कोतवाली जमानियां स्थित पांडेय मोड़ के पास अभियान चलाया गया की सुरक्षित जीवन के लिए हेलमेट जरूरी है। इसी मुहिम के तहत सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से पांडेय मोड़ के पास मानव सड़क सुरक्षा मिशन एवं बाइकर बचाओ कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य तथा उपजिलाधिकारी सेवराई संजय कुमार यादव के हाथों से शुभारंभ किया गया। इस मुहिम में  वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने बाइक हादसों से मौत के मुंह में समां रहे लोगों को बचाने की अनूठी पहल की है। इस दौरान बाइक पर बिना हेलमेट लगाकर कर चल रहे लोगों को रोक कर उन्हें जागरूक किया। इस कार्यक्रम का उदघाटन शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य ने फीता काटकर किया। इसके साथ ही सेवराई उपजिलाधिकारी संजय कुमार यादव द्वारा भी अभियान चलाकर चालको को जागरूक किया। बाइकर बचाओ मुहिम के तहत संस्था के लोग तथा क्षेत्राधिकारी ने बैगर हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल चालकों को रोक कर उन्हें जागरूक किया। इस मौके पर डा. वसीम रजा अंसारी सहित आदि लोग उपस्थित थे। बताया जाता है। की मानव सड़क सुरक्षा मिशन एवं बाइकर बचाओ मुहिम हेलमेट जागरूकता अभियान का कैंप पांडेय मोड़ पर क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया। इस मौके पर बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। तथा लोगों को जागरूकता के लिए पंपलेट का वितरण किया गया। जिस पर बाइक चलाने के कई नियम अंकित थे। सामाजिक संस्था सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ. वसीम रजा ने कहा कि बाइकर अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाए। सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट बहुत जरूरी है, अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में खासकर सर पर चोट लगने से उन चालकों की मौत होती है। जो हेलमेट नहीं लगाए रहते हैं। इसलिए जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट का इस्तेमाल हर हाल में करें। बाइकर जब रोड पर बाइक ले कर निकले तो ट्रैफिक नियम का पालन करें। अपने साइड में चले। किसी वाहन को ओवरटेक सावधानी पूर्वक करें।  जिससे दुर्घटना से बचा जा सके और सुरक्षित अपने मंजिल तक पहुंचा जा सके। इस मौके पर  आदि मौजूद रहे। उक्त मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव, राम प्रकाश तिवारी, सुरेश कुमार मौर्य, संदीप कुमार, आनंद भारती, अरुण कुमार यादव, मोहम्मद शाहिद आदि पुलिस कर्मियों के साथ तौहीद अंसारी, उमेश सिंह, वसीम रजा अंसारी, सेराज अहमद, सादिक अली, नेसार अहमद वारसी आदि लोग मौजूद रहे। अभियान के तहत वाहन चालकों को जागरूक करते एसडीएम संजय कुमार यादव,  सीओ विधि भूषण मौर्य के साथ कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव आदि पुलिस कर्मी शामिल होकर जागरूकता को फैलाया। फोटो 

Post navigation

Previous: राजकीय धान क्रय केंद्र पर किसानों की धान की खरीद में तेजी पकड़ी
Next: सीओ विधि भूषण मौर्य पीलीभीत के लिए, नवागत सीओ अनूप कुमार सिंह जमानियां का चार्ज लिया।

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.