Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उठाया गया अनोखा कदम

ब्यूरो 07-04-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210407-WA0025

गाजीपुर। कोविड-19 के सेकंड फेज में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी इन दिनों काफी गंभीर नजर आ रहा है। एक तरफ जहां टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है तो दूसरी ओर कोविड-19 जांच को लेकर भी स्वास्थ्य महकमा काफी गंभीर हो गया है। इसी के मद्देनजर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सहित कुल 23 स्थानों पर कोविड-19 की जांच शुरू की गयी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जी सी मौर्य ने बताया कि जनपद में इन दिनों लगातार पॉजिटिव मरीज की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी को देखते हुए बुधवार से सीएमओ कार्यालय पर स्टाफ नर्स पूजा भारती और एलटी अभिषेक यादव के द्वारा लोगो का भी जांच शुरू कर दी गयी है। इसके साथ ही जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और दो मेडिकल मोबाइल यूनिट के द्वारा जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिले में पाँच अप्रैल को 2366 और छः अप्रैल को 2076 लोगों की जांच की गई, जिसमें से पाँच अप्रैल को 71 और छः अप्रैल को 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जनपद में पॉजिटिव आने वाले मरीजों को होम आइसोलेशन किया जा रहा है। वहीं 55 साल के ऊपर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। मौजूदा समय में जिला चिकित्सालय में चल रहे 40 बेड के एल-2 हॉस्पिटल में पांच और बीएचयू वाराणसी में एक मरीज को एडमिट कराया गया है। इसके अलावा अन्य प्राइवेट अस्पतालों में 8 मरीज भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में टीकाकरण को लेकर लोगों की उदासीनता देखी जा रही है। इसी को देखते हुए हाल ही में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा एक पत्र विभाग को भेजा गया है जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक और एमएलसी को पत्र लिखकर लोगों को अधिक से अधिक टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करने का निवेदन किया गया है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सांसद, सभी विधायक और एमएलसी को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।

Post navigation

Previous: 11 शस्त्र लाइसेंस निलम्बित व 34 जिला बदर
Next: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के साथ मनाया जायेगा ‘अंतराल दिवस’

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.