Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सहारा ऑफिस पर हंगामा

ब्यूरो 24-11-2021
WhatsApp-Image-2021-11-23-at-6.16.37-PM

जमानिया। नगर स्थित सहारा इंडिया ऑफिस से कुर्सी टेबल जाने की सूचना पर मंगलवार को क्षेत्र में सैकड़ों लोग कार्यालय पहुंच गये और हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्ज़े में लेकर कोतवाली ले आई।

सहारा इंडिया में निवेशकों की गाढ़ी कमाई अटक जाने से धीरे-धीरे निवेशकों में उबाल बढ़ने लगा है। अपना जमा धन प्राप्त करने के लिए सैकड़ों निवेशक नगर स्थित शाखा पहुंचकर जमकर हंगामा किया। दरअसल मामला सहारा कार्यालय से सामान ले जाने का था। निवेशकों का लगा कि सहारा अपना ऑफिस बंद कर रही है। जिस कारण बड़ी संख्या में लोग कार्यालय पर पहुंच गये और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सहारा के सेक्टर मेनेटर सहित अन्य लोगों को वाहन पर लदे सामान के साथ कोतवाली ले आई। जहां निवेशको ने अपना पक्ष रखा। कस्बा के रहने वाले महबूब‚ खखनू‚ सलिमुन‚ नेहाल‚ रमेश कुमार रावत‚ नूरजहां खातुन‚ संजय रावत‚ सलीम आदि का कहना है कि निवेश का समय पूरा हाे चुका है बावजूद इसके भुगतान नहीं किया जा रहा है। कार्यालय पर सिर्फ गुमराह किया जा रहा है और दौडाया जा रहा है। जिससे समस्या खड़ी हो गई है। इस कार्यालय से सामान जाने की सूचना पर हम सभी यहां आये है। इससे संबंधित प्रार्थना पत्र भी निवेशकों ने कोतवाली में दी और उनके जमा धन की मियाद पूरी होने के बावजूद वापस नहीं दिया जा रहा है। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी अधिकारी टालमटोल कर रहे है। अब ऐसे में कई निवेशकों के सामने बेटी की शादी की भी चिता सता रही है। इस संबंध में रीजनल मैनेजर सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यालय बंद नहीं हो रहा है। यहां से कुछ सामान शिफ्ट कराया जा रहा था। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद ने बताया कि आरएम सुरेन्द्र कुमार मिश्रा‚ सेक्टर मेनेजर प्रमोद श्रीवास्तव एवं जोनल प्रोग्रामर उमेश त्रिपाठी ने मार्च तक भुगतान करने का आश्वासन दे कर निवेशकों को संतुष्ट किया है। जिसके बाद सभी वापस लौट गये है। इस अवसर पर बसपा मंडल प्रभारी धनंजय कुशवाहा‚ भाजपा नेता संजय जायसवाल‚ महेश राम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

जमानियां कोतवाली में सहारा के निवेशकों को समझाते सेक्टर मेनेजर प्रमोद श्रीवास्तव एवं मौजूद पुलिस सहित निवेशक।
कोतवाली जमानियां पर खड़ी सहारा कार्यालय के सामान के साथ वाहन।
जमानिया नगर स्थित सहारा कार्यालय पहुंची लोगो की भीड़ एवं मौजूद सहारा के कर्मचारी।

Post navigation

Previous: स्टेट बालीबाल टीम में स्वामी विवेकानंद की छात्राओं का चयन
Next: आकस्मिक निधन से शोक

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.