Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

जनपद के 76 केंद्रों पर किया गया टीकाकरण

ब्यूरो 01-04-2021
IMG-20210401-WA0021~2

गाजीपुर। कोविड-19 संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है। सरकार एक और जहां कोविड-19 की जांच पर जोर दे रही है तो दूसरी ओर टीकाकरण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में अब तक जहां 60 साल से ऊपर और 45 से 59 साल के बीमारी ग्रस्त लोगों का टीकाकरण कराया जा रहा था। वहीं अब गुरुवार से जनपद के 76 टीकाकरण केंद्र पर 45 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू किया जा चुका है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी मौर्य ने बताया कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार अमित मोहन प्रसाद द्वारा प्राप्त पत्र के अनुसार 1 अप्रैल से जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल में 45 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए व्यक्ति को सिर्फ अपना आधार कार्ड लेकर टीकाकरण केंद्र पहुंचना होगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से मास्क लगाने हाथों को साबुन से धोने या फिर सैनिटाइजर का प्रयोग करने का अपील किया है। ताकि हम अदृश्य कोरोना से खुद बच्चे और अपने परिवार के लोगों को भी बचाएं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 76 स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है और इस टीकाकरण के लिए जनपद का लक्ष्य 1,81 लाख शासन द्वारा निर्धारित किया गया है, जिस के क्रम में गुरुवार को ………व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि केंद्र के अंतर्गत मौजूदा समय में शेरपुर,बरतर ,करमचंदपुर ,राजापुर और ट्रामा सेंटर मोहम्मदाबाद टीकाकरण का काम सुबह 9:00 बजे से ही शुरू किया गया और लोगों ने टीकाकरण को लेकर उत्साह भी देखने को मिला । खासकर महिलाओं मे जो इस टीकाकरण के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने बताया कि आज ब्लॉक के पांच केंद्रों पर 316 लोगो का टीकाकरण हुआ।
कस्बा निवासी श्री राम जी जयसवाल (45) ने अपना टीकाकरण ट्रामा सेंटर मोहम्मदाबाद पर कराया। उन्होंने बताया कि जब 60 साल के ऊपर वाले लोगों को टीकाकरण की बात आई थी तब हम लोगों को निराशा हुई। लेकिन अब हमारे उम्र वाले व्यक्ति तक का टीकाकरण हुआ है खुशी है और इसके बारे में हम अपने आसपास के लोगों को भी बताएंगे। वही 54 वर्षीय रामदुलारी कस्बा निवासी ने बताया कि कोरोना को लेकर बहुत ही डर था। लेकिन अब टीकाकरण हो गया है अब डर खत्म हो चुका। लेकिन मास्क हम आगे भी लगाते रहेंगे। कस्बा निवासी 73 वर्षीय रमावती ने बताया कि हमारे पड़ोस में 60 साल से कम उम्र वाली महिलाएं थी और आज जब 45 साल के उम्र वाले लोगों का टीकाकरण होना शुरू हुआ तब हमें साथ मिला । और टीकाकरण कराया और किसी भी तरह की कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही है।

Post navigation

Previous: अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: जिलाधिकारी कल करेंगे समीक्षा बैठक

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.