Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सीएमओ साहब!खड़बाडीह केन्द्र पर नही होता है टीकाकरण फर्जी रिपोर्ट होती है अपडेट

विशेष संवाददाता 19-08-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img-20240818-wa01402351076524353166891.jpg

गाज़ीपुर।विकासखंड मनिहारी में अन्य आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए सुर्खियों में बना रहने वाला ग्राम पंचायत खड़बाडीह का टीकाकरण केन्द्र पर स्वास्थ्य विभाग की एएनएम हिना कन्नौजिया की मनमानी के कारण बच्चों की माताओं और गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।यह टीकाकरण केन्द्र शिवचन राम के घर बना है।पूर्व की भांति इस बार 17 अगस्त को न तो एएनएम आई थी और न ही आशा।वैक्सीनेसन न होने के कारण कई बच्चे व गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से वंचित रह जाती है।ग्रामीणों की मानें तो बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टिटनेस टॉक्साइट टीका लगाने के लिए गांव में एएनएम शायद ही कभीं आती है।जिससे इसका खामियाजा गर्भवती महिलाओ व नवजात शिशुओं को उठाना पड़ता है।एक तरफ सरकार कुपोषण मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।इसके लिए शासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया जिसका नाम मिशन इंद्रधनुष है।
गांव के लोगो द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी जब विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया तो स्थानीय लोगों ने मीडिया कर्मियों का सहारा लिया और मनिहारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पता लगाया तो कर्मचारियों ने बताया कि वह एएनम छुट्टी पर है। इस संदर्भ में जब मनिहारी अधीक्षक डा. गुलाब से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम इसका पता लगाएंगे। जो देखता है काम उससे पूछ कर बताएंगे फिर उन्होंने कहा कि आईये इस संदर्भ में बात हो जाएगी।
सवाल ये उठता है जब प्रभारी डॉo गुलाब पटेल है तो काम आखिर कोई और क्यू देखता है।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते टीकाकरण की व्यवस्था बिगड़ी हुई है। वहां एएनएम अपनी मर्जी के अनुसार काम कर रही है। इसका खामियाजा गांव के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है।अब देखना यह है कि जिले सर्वोच्च विभागीय अधिकारी सीएमओ साहब इनके उपर कार्यवाही करते हैं कि मेहरबानी दिखाते हैं।

Post navigation

Previous: परिवार परामर्श केंद्र द्वारा नौ परिवारों की विदाई हुई
Next: सांसद अफजाल अंसारी ने सावन महीने में मंदिरों व मठों में लगाई हाजिरी

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.