Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

विशेष समूह के लोगों का अलग-अलग दिन होगा टीकाकरण

ब्यूरो 04-04-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। कोविड-19 टीकाकरण को अधिक से अधिक लोगों को लगवाने के लिए सरकार काफी प्रयासरत है जिसके लिए अनेकों कवायद की जा चुकी है। इसी कड़ी में 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के उम्र के व्यक्ति को टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। साथ ही साथ अब सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को छोड़ शेष सभी दिनों में टीकाकरण किया जा रहा है। अब सरकार एक कदम आगे बढ़ते हुए 8 से 23 अप्रैल तक अलग-अलग दिनों में अलग-अलग संगठन के लोगों को टीकाकरण कराए जाने की कार्य योजना सरकार ने बनाया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अपर्णा उपाध्याय ने एक पत्र भेजकर विशेष समूह के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए अप्रैल माह में कोविड-19 टीकाकरण कराए जाने का निर्देश दिया है। इस के क्रम में 8 और 9 अप्रैल को पत्रकार एवं मीडिया से संबंधित व्यक्ति एवं खुदरा एवं बड़े दुकानदार, 10 अप्रैल को बैंक एवं बीमा कर्मचारी, 12 और 14 अप्रैल को स्कूल एवं कालेज के शिक्षक, 15 और 16 अप्रैल को ऑटो रिक्शा, बस ,टैक्सी ड्राइवर, फेरीवाले एवं निर्माण कर्मचारी, 17 और 19 अप्रैल को अन्य सरकारी अधिकारी/ कर्मचारी फ्रंटलाइन वर्कर को छोड़कर, 20 और 21 अप्रैल को न्यायपालिका के कर्मचारी एवं वकील के साथ ही 22 और 23 अप्रैल को निजी कार्यालयों के कर्मचारियों का टीकाकरण जनपद के सभी 76 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उक्त निर्देश के क्रम में विशेष समूह से संबंधित 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का भी टीका करण उनके पास के टीकाकरण सेंटर पर कराना सुनिश्चित करें। इसको लेकर विभाग के द्वारा संबंधित समूह एवं यूनियन के प्रतिनिधियों से सहयोग के लिए वार्ता किया जाएगा।

Post navigation

Previous: पति को समझा कर कराई गई विदाई
Next: चुनाव में खलल डालने वालों को बख्शा नही जायेगा-सीओ

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025
IMG-20250423-WA0014
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

अनिल कुमार 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.