Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हो रहा टीकाकरण

ब्यूरो 23-08-2021
IMG-20210823-WA0012

जमानियां। स्थानीय कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड टीकाकरण करवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों का रजिस्ट्रेशन पहले से न होने के कारण कार्य धीमी गति से हो रहा है। वही पड़ोसी जनपद चंदौली सहित दूर दराज के गांवों से भी लोग कोविड टीकाकरण के लिए नगर में ही आ रहे है। जिससे चार सेंटर बनाने के बावजूद अधिक भीड़ लग रही है और भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बल की सहायता लेनी पड़ रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार सेंटर बनाये गये है। जिसमें एक सेंटर पर 45 वर्ष से ऊपर के पुरुष तथा दूसरे सेंटर पर 45 वर्ष से ऊपर की महिला एवं तीसरे पर 18 वर्ष से ऊपर के युवा व चौथे सेंटर पर 18 वर्ष से ऊपर की युवतियों का टीकाकरण हो रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र पर चार सेंटर बनाने से टीकाकरण के लिए आये लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से व्यवस्था दुरव्यवस्था में बदल जा रही है। पुलिस की मदद से सभी सेंटरों पर कतार में खड़ा कराया गया। जिसके बाद कतार से सभी लोगों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाता है। जिससे अस्पताल खुलने के समय से पहले ही लोग लाइन में लगने शुरू हो जाते हैं। सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट गयी लेकिन टीका की संख्या पर्याप्त नहीं होने से अनेक लोगों को निराश लौटना पड़ा। टीकाकरण कराने आये लोगों ने कहा कि वे कई दिन से टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं लेकिन टीका नहीं लग पा रहा है। लोगों ने टीकाकरण सेंटरों की संख्या बढ़ाने और पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध करवाने की मांग की। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रविरंजन ने बताया कि लोगों की भीड़ को देखते हुए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टोकन देकर टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुसरे जनपद से भी लोग यहां आ रहे है। जिस कारण से दिक्कत हो रही है। प्रतिदिन करीब 11 सौ लोगो को टीका लगाया जा रहा है।

Post navigation

Previous: विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
Next: बी ए प्रथम वर्ष में एडमिशन हेतु प्रवेश परीक्षा 25 अगस्त को

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.