Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना

टीकाकरण की रफ्तार धीमी

ब्यूरो 14-06-2021
khabarimg

जमानियां। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव एवं नगर में लगातार कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके साथ ही कोविड की जांच भी की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में वैक्सीनेशन और कोविड जांच के लिए दस टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां‚ बेटाबर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन पर भी वैक्सीनेशन हो रहा है। सोमवार को भगीरथपुर में 70‚ चकमेदनी नं 1 में 10‚ ताजपुर में 31‚ जीवपुर में 20‚ टिसौरा में 41‚ उमरगंज में 30‚ बरूईन में 7‚ दाउदपुर में 0‚ देवैथा में 10‚ डिल्लाचवर में 20 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां पर 131‚ पीएचसी बेटाबर में 21 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन में 20 लोगों का टीकाकरण हुआ। जबकि क्रमशः 30‚ 25‚ 0‚ 0‚ 25‚ 25‚ 0‚ 12‚ 25‚ 0‚ 25‚0‚ 27 लोगों का एंटीजन जांच भी किया गया है और 59 लोगों का सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। सोमवार को कुल वैक्सीन 380‚ एंटीजन जांच 194 लोगों का किया गया है। जो आबादी के सापेक्ष बहुत कम है। सरकार के अनुसार कोविड की तीसरी लहर खतरनाक है लेकिन कच्छप चाल से चल रहे कोविड वैक्सीनेशन से कैसे इस महामारी से आम जन लड़ पायेगे यह बड़ा सवाल है। वही लोग भी वैक्सीनेशन और कोविड जांच को लेकर लापरवाही बरत रहे है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह लगातार लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील कर रहे है और कर्मचारियों से संदिग्धों की पहचान कर कोविड जांच कराने के लिए निर्देशित कर रहे है।

Post navigation

Previous: चार जुआरी को पुलिस ने दबोचा
Next: कोविड़-19 से मुख्य कमाई करने वाले व्यक्ति की मृत्यु पर मिलेगा पांच लाख रू० तक का ऋण

संबंधित खबरें

IMG-20240229-WA0162.jpg
  • कोरोना

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में निकली जागरुकता रैली

विशेष संवाददाता 01-03-2024
khabarimg
  • कोरोना

प्रा० स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी मे लगाई गई वैक्सीन

विशेष संवाददाता 26-07-2021
khabarimg
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार

देर से टीकाकरण शुरू होने से लोग हुए परेशान

ब्यूरो 22-07-2021

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.