Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कोविड़-19 से मुख्य कमाई करने वाले व्यक्ति की मृत्यु पर मिलेगा पांच लाख रू० तक का ऋण

ब्यूरो 14-06-2021
khabarimg

गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)/जिला प्रबन्धक, अनुसूचित जाति एवं विकास निगम लि0 रामविलास यादव गाजीपुर ने बताया है कि नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति के ऐसे परिवार जिनके मुख्य कमाई करने वाले सदस्य की मृत्यु कोविड -19 महामारी के कारण हुई है।

ऐसे परिवारों को अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि०,(अनुविनि) गाजीपुर के माध्यम से संचालित आशा योजना के तहत पांच लाख रू० तक का ऋण दिया जायेगा, जिसमें परियोजना का 20 प्रतिशत यानी एक लाख रू० तक का अनुदान दिया जायेगा। योजना के अन्तर्गत लाभार्थी की पात्रता निम्नवत् जिसमें लाभार्थी अनुसूचित जाति का व्यक्ति हो, परिवार की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख रू० हो, परिवार का मुख्य कमाई करने वाले व्यक्ति की मृत्यु कोरोना महामारी के कारण हुई हो, मृतक की आयु मृत्यु के समय 18 से 60 वर्ष के बीच रही हो, कोविड -19 से मृत्यु का प्रमाण-पत्र नगर पालिका/नगर निगम/ग्रामीण क्षेत्र में , खण्ड विकास अधिकारी द्वारा निर्गत किया गया हो। उपरोक्तानुसार पात्रता के के अन्तर्गत आने वाले परिवार अपना आवेदन कार्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), तुलसी सागर, (निकट-पंजाब नेशनल बैंक) मेें 19-06-2021 तक जमा कर सकते हैं।

Post navigation

Previous: टीकाकरण की रफ्तार धीमी
Next: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आरम्भ

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.